Vishwakarma Puja Vrat Katha: विश्‍वकर्मा पूजा के दिन इस कथा को पढ़ने के बाद ही पूजा मानी जाती हैं संपूर्ण

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Sep 2025 1:40 PM

विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा व्रत कथा

Vishwakarma Puja Vrat Katha: कल यानी 17 सितंबर 2025 को देशभर में विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी. इस दिन कारीगर और औजारों से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर अपने उपकरणों को पवित्र करते हैं. मान्यता है कि इस दिन उनकी कथा सुनना और पूजा करना सुख-समृद्धि और कार्य में सफलता का आशीर्वाद देता है.

विज्ञापन

Vishwakarma Puja Vrat Katha: कल यानी 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्मांड के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव का उत्सव पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर कुशल कारीगर, औजारों और हथियारों का प्रयोग करने वाले लोग अपने औजारों को साफ करके उनकी पूजा करते हैं और प्रसाद अर्पित करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ उनकी कथा पढ़ना और सुनना पूजा को पूर्णता प्रदान करता है. आइए जानते हैं यह पौराणिक कथा विस्तार से.

विश्वकर्मा पूजा की पहली कथा

जब सृष्टि का निर्माण हो रहा था, तब सबसे पहले भगवान नारायण शेषशय्या पर क्षीरसागर में प्रकट हुए. भगवान विष्णु की नाभि से भगवान ब्रह्मा उत्पन्न हुए. ब्रह्मा के पुत्र धर्म और धर्म के पुत्र वासुदेव थे. धार्मिक मान्यता के अनुसार ‘वस्तु’ से उत्पन्न ‘वास्तु’ सातवें पुत्र थे, जो शिल्पशास्त्र के ज्ञाता बने. वासुदेव की पत्नी अंगिरसी के गर्भ से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ. आगे चलकर भगवान विश्वकर्मा वास्तुकला और शिल्पकला के अद्वितीय आचार्य बने.

कल इंदिरा एकादशी पर जरूर सुनें ये व्रत कथा

विश्वकर्मा पूजा की दूसरी कथा

प्राचीन काल में काशी नगरी में एक रथकार अपनी पत्नी के साथ रहता था. वह अपने काम में निपुण था लेकिन ज्यादा धन अर्जित नहीं कर पाता था. संतानहीन होने के कारण भी वह दुखी रहता था. वह और उसकी पत्नी अक्सर साधुओं के पास जाकर संतान की कामना करते थे.

एक दिन उसके पड़ोसी ब्राह्मण ने सलाह दी कि वे भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें. रथकार और उसकी पत्नी ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा आरंभ की. उनकी भक्ति देखकर भगवान विश्वकर्मा प्रसन्न हुए और उन्हें संतान का आशीर्वाद दिया. कुछ समय बाद रथकार की पत्नी ने एक सुंदर पुत्र को जन्म दिया. इसके बाद उनका जीवन सुख और समृद्धि से भर गया.

Vishwakarma Ji Ki Aarti: ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा… विश्वकर्मा पूजा करने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये आरती 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola