पंचांग 14 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन
aaj ka panchang 14 march 2026

आज 14 मार्च 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 14 March 2026: आज 14 मार्च 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि 15 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उपरांत द्वादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 14 March 2026: आज पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. ये एकादशी ‘पाप’ को मोचन यानी (नष्ट) करने वाली एकादशी है. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा मकर राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि और शुक्र मीन राशि में रहेंगे और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का पंचांग और शुभ अशुभ समय के बारे में-

आज का पंचांग 14 मार्च 2026 दिन शनिवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक रहेगी (15 मार्च 2026 ) उपरांत द्वादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.
वार: शनिवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 05:59 AM
सूर्यास्त: 05:58 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: उत्तरषाढ़ा (रात 2:47 AM तक), उसके बाद श्रवण
योग: वरियान (सुबह 09:01 AM) उपरांत परिघ
करण: वव उपरांत बालव

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मकर राशि
सूर्य, मंगल, बुध और राहू : कुंभ राशि
गुरु : मिथुन राशि
शनि, शुक्र : मीन राशि
केतु : सिंह राशि

दिन का चौघड़िया (पटना)

काल (हानि): 05:59 AM से 07:29 AM
शुभ (उत्तम): 07:29 AM से 08:58 AM
रोग (अशुभ): 08:58 AM से 10:28 AM
उद्वेग (अशुभ): 10:28 AM से 11:58 AM
चर (सामान्य): 11:58 AM से 01:28 PM
लाभ (उन्नति): 01:28 PM से 02:58 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 02:58 PM से 04:28 PM
काल (हानि): 04:28 PM से 05:58 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:34 AM से 12:21 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:24 AM से 05:12 AM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 PM से 02:45 PM

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 08:58 AM से 10:28 AM
यमगण्ड: दोपहर 01:28 PM से 02:58 PM
गुलिक काल: सुबह 05:59 AM से 07:29 AM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक या उड़द खाकर निकलें)
भद्रा आरम्भ:मार्च 13, 2026, शुक्रवार को 07:23 पी एम बजे
भद्रा अन्त:मार्च 14, 2026, शनिवार को 08:10 ए एम बजे

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन  पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज उत्तर षाढ़ा नक्षत्र और शनिवार का मेल मे शनिदेव की पूजा अत्यंत फलदायी होता है .
सरल उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी अर्पित करें. पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, क्योंकि शनिवार है आज तो शनि भगवान को सरसों का तेल अर्पित करें .

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola