Vishwakarma Puja Prasad: विश्वकर्मा पूजा पर भगवान को लगाएं इस चीजों का भोग, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Sep 2025 7:54 AM

विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा पर जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

Vishwakarma Puja Prasad: विश्वकर्मा पूजा पर भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत, ताजे फल, मिठाइयाँ, नारियल और सुपारी अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. यह पूजा कार्य में सफलता, साधनों की सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का आशीर्वाद देती है. श्रद्धा से किया गया प्रसाद अर्पण जीवन में मंगल लाता है.

विज्ञापन

Vishwakarma Puja Prasad: भगवान विश्वकर्मा को संसार का प्रथम वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है. मान्यता है कि उन्होंने अपने पिता भगवान ब्रह्मा की ब्रह्मांड रचना में सहायता की थी. यही नहीं, विश्वकर्मा जी ने देवताओं के अस्त्र-शस्त्र, रथ, महल और नगरों का निर्माण किया. वे हिंदू पौराणिक कथाओं में निर्माण व शिल्पकला के देवता के रूप में पूजनीय हैं. विश्वकर्मा पूजा को ही विश्वकर्मा जयंती भी कहा जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विश्वकर्मा का प्राकट्य हुआ था. जब सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करता है, उसी समय विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है.

कब मनाई जाएगा विश्वकर्मा पूजा

हर साल 17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में गोचर होता है, इसलिए यह पर्व इसी दिन मनाया जाता है. खास बात यह है कि विश्वकर्मा जयंती की तिथि चंद्रमा की स्थिति से नहीं, बल्कि सूर्य की स्थिति के आधार पर तय होती है. मान्यता के अनुसार कन्या संक्रांति के दिन ही भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था.

हर साल भाद्रपद माह के अंतिम दिनों या आश्विन माह में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है. इस दिन भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें सृष्टि का प्रथम अभियंता, शिल्पी और दिव्य वास्तुकार माना जाता है, की विशेष पूजा की जाती है. खासकर फैक्ट्रियों, कार्यस्थलों और मशीनरी से जुड़े लोग इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से पूजा करते हैं.

मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करने के लिए शुद्ध मन, स्वच्छ वातावरण और पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजा करनी चाहिए. पूजा के दौरान प्रसाद का विशेष महत्व होता है. भगवान को अर्पित करने के बाद इसे भक्तों में बांटना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है.

विश्वकर्मा पूजा के दिन मुख्य प्रसाद जो अर्पित किए जा सकते हैं:

  • पंचामृत: दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बना पंचामृत अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
  • ताजे फल: केले, नारियल, अनार, अमरूद और मौसमी फल समृद्धि और शुभता का प्रतीक हैं.
  • मिठाइयाँ: लड्डू, बूंदी या मोदक जैसी मिठाइयां भगवान को चढ़ाई जाती हैं.
  • नारियल व सुपारी: नारियल पवित्रता और सम्पन्नता का प्रतीक है. इसे पूजा के बाद प्रसाद के रूप में बांटना शुभ होता है.
  • पान व इलायची: पान के पत्ते और इलायची भी शुभ माने जाते हैं और पूजा के बाद प्रसाद स्वरूप वितरित किए जा सकते हैं.

इन प्रसादों को अर्पित करने का महत्व यह है कि भगवान विश्वकर्मा कार्यक्षेत्र में उन्नति, साधनों की सुरक्षा और व्यापार में वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. श्रद्धापूर्वक प्रसाद अर्पित करने से कामकाज में बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है. विश्वकर्मा पूजा पर पंचामृत, ताजे फल, मिठाइयां और नारियल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे कार्य में सफलता, साधनों की सुरक्षा और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola