Vishnu Sahasranama: कैसे विष्णु सहस्रनाम दूर करता है दुख, भय और बाधाएं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Nov 2025 11:16 AM

विज्ञापन

विष्णु सहस्रनाम लाभ

Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम ऐसा दिव्य मंत्र है जिसमें भगवान विष्णु के हजार नामों की शक्ति समाई है. यह न सिर्फ मन को शांति देता है बल्कि जीवन की बाधाएं दूर करने, ग्रहदोष शांत करने और दुर्भाग्य हटाने में भी मदद करता है. रोजाना इसका जाप करने से अद्भुत सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.

विज्ञापन

Vishnu Sahasranama: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब समस्याएं बढ़ जाती हैं और मन अशांत होने लगता है, तब धर्मग्रंथ हमें कई सरल उपाय बताते हैं. ऐसा ही एक अत्यंत प्रभावशाली उपाय है—विष्णु सहस्रनाम का जाप. यह मंत्र भगवान विष्णु के हजार नामों का सार है. यानी अगर कोई व्यक्ति हजार नाम अलग-अलग नहीं पढ़ सकता, तो सिर्फ विष्णु सहस्रनाम मंत्र का जाप करके वही फल पा सकता है. कहा जाता है कि कलयुग में यह मंत्र सभी तरह की परेशानियां दूर करने की शक्ति रखता है.

विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र मंत्र

नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये,
सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते,
सहस्त्रकोटि युग धारिणे नमः।।

शिव और विष्णु का सेतु—एक अनोखा मंत्र

विष्णु सहस्रनाम की एक खासियत यह है कि यह शैव और वैष्णव दोनों परंपराओं को जोड़ने का काम करता है. इसमें विष्णु को शंभु, शिव, ईशान, रुद्र जैसे नामों से भी पुकारा गया है. यह साबित करता है कि शिव और विष्णु एक ही परम सत्य के रूप हैं. इस मंत्र के हर नाम के सैकड़ों अर्थ हैं, इसलिए यह अत्यंत शक्तिशाली माना गया है. शंकराचार्य और पारसर भट्ट जैसे विद्वान भी इस पर टीकाएँ लिख चुके हैं.

विष्णु सहस्रनाम की उत्पत्ति

इस मंत्र की शुरुआत महाभारत से मानी जाती है. जब भीष्म पितामह मृत्यु शैया पर थे, तब युधिष्ठिर ने पूछाः “ऐसा कौन-सा नाम है जो जीवन में शांति, मुक्ति और आश्रय दे सकता है?” भीष्म ने जवाब दिया—विष्णु सहस्रनाम.

विष्णु सहस्रनाम के प्रमुख लाभ

ग्रहदोष और नकारात्मक प्रभाव शांत करता है

यह मंत्र जन्मकुंडली में बने दोषों को शांत करने में मदद करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.

भाग्य चमकाता है

नियमित जाप करने वाले व्यक्ति की किस्मत मजबूती से उसका साथ देती है.

ये भी पढ़ें:  इस दिन है मोक्षदा एकादशी, यहां से जान लें व्रत के नियम

मानसिक शांति देता है

दैनिक जाप से मन शांत होता है, चिंता कम होती है और सकारात्मक सोच बढ़ती है.

बाधाएं दूर करता है

यह मंत्र जीवन की रुकावटों को दूर कर व्यक्ति को लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करता है.

सुरक्षा कवच बनता है

भगवान विष्णु का नाम बुरी नजर, दुर्भाग्य, दुर्घटना और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है.

पापों का नाश और संतान प्राप्ति

जाप से पुराने कर्मों के दोष कम होते हैं और संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है.

कैसे करें विष्णु सहस्रनाम का जाप?

  • भगवान विष्णु की पूजा कर पीले फूल चढ़ाएं.
  • कुश के आसन पर बैठकर तुलसी, चंदन या रुद्राक्ष माला से जाप करें.
  • रोज़ कम से कम 5 माला जाप करना श्रेष्ठ माना गया है.
  • एक ही माला, एक ही आसन और एक ही समय पर जाप करने से मंत्र जल्दी सिद्ध होता है.
  • विष्णु सहस्रनाम सिर्फ मंत्र नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली दिव्य शक्ति है. इसे नियमित रूप से करने से मन, शरीर और भाग्य तीनों चमकने लगते हैं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola