Bhishma Ashtami 2026: भीम अष्टमी आज, बन रहा है शुभ योग, देखें शुभ मुहूर्त

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

भीष्म अष्टमी पर बन रहे शुभ योग

Bhishma Ashtami 2026: आज 26 जनवरी 2026 यानी माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर भीष्म अष्टमी पड़ रही है. यह दिन पितामह भीष्म की स्मृति में व्रत, तर्पण व श्राद्ध करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Bhishma Ashtami 2026: भीष्म अष्टमी का पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है. भीष्म अष्टमी के दिन पितामह भीष्म की पुण्यतिथि मनाई जाती है. साल 2026 में भीष्म अष्टमी आज सोमवार, 26 जनवरी को पड़ रही है. पौराणिक कथा के अनुसार, माघ शुक्ल अष्टमी को गंगापुत्र भीष्म ने अपने प्राण त्यागे थे. महाभारत के युद्ध में बाणों से शरीर छलनी होने के बाद भी उनकी तत्काल मृत्यु नहीं हुई, उन्होंने प्राण त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा की.

भीष्म अष्टमी शुभ मुहूर्त

भीष्म अष्टमी तिथि26 जनवरी 2026 (सोमवार)
भीष्म अष्टमी शुभ समय25 जनवरी 11:10 PM – 26 जनवरी 09:17 PM
भीष्म अष्टमी पर तर्पण का श्रेष्ठ समयप्रातःकाल सूर्य उदय के बाद
भीष्म अष्टमी पर भद्रा काल 07:12 AM – 10:16 AM (स्वर्ग लोक वास, अशुभ नहीं)
भीष्म अष्टमी पर मुख्य योगसाध्य योग → शुभ योग

भीष्म अष्टमी के शुभ

द्रिक पंचांग के अनुसार भीष्म अष्टमी के दिन आज 2 शुभ योग बन रहे हैं. उस दिन साध्य योग प्रात:काल से लेकर सुबह 09:11 am तक है, उसके बाद से शुभ योग बनेगा, जो 27 जनवरी को 06:20 am तक है. फिर शुक्ल योग बनेगा.

भीष्म अष्टमी पर रहेगी भद्रा

भीष्म अष्टमी के दिन भद्रा भी है. भद्रा सुबह में 07:12 am से लेकर सुबह 10:16 am तक है. इस भद्रा का वास स्वर्ग लोक में है. इसका दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा.

भीष्म अष्टमी पर क्या करें

  • भीष्म तर्पण
  • तिल जल अर्पण
  • पितरों का स्मरण
  • विष्णु पूजा

क्या न करें

  • भद्रा समय में शुभ कार्य टालें (यदि परंपरा मानते हों)
  • तर्पण बिना संकल्प न करें

भीष्म अष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भीष्म अष्टमी के दिन पितामह भीष्म ने इच्छामृत्यु का वरदान त्याग कर देह त्याग किया था. इसी कारण यह तिथि धर्म के स्तंभ माने जाने वाले भीष्म पितामह को समर्पित है. श्रद्धालु इस दिन तर्पण, पूजा और स्मरण के माध्यम से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं.

इसी दिन पितरों का पिंडदान और तर्पण करने से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन भीष्म पितामह की स्मृति में श्राद्ध भी किया जाता है।

माघे मासि सिताष्टम्यां सतिलं भीष्मतर्पणम्।
श्राद्धच ये नरा: कुर्युस्ते स्यु: सन्ततिभागिन:।।
अर्थात: जो व्यक्ति माघ शुक्ल अष्टमी को भीष्म के निमित्त तर्पण, जलदान आदि करता है, उसे हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

ज्योतिष आधार

यह तिथि गणना पारंपरिक हिन्दू पंचांग मानकों पर आधारित है। क्षेत्र अनुसार समय में अंतर संभव।

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola