आज Vikat Sankashti Chaturthi पर करें संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Vikat Sankashti Chaturthi 2025

Vikat Sankashti Chaturthi 2025: विकट संकष्टी चतुर्थी आज 16 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है. हिंदू धर्म के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. इस अवसर पर, आप शुभ मुहूर्त में गणेश जी की पूजा करते समय इस स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी दुख-दर्द दूर कर देते हैं.

विज्ञापन

Vikat Sankashti Chaturthi 2025: आज देशभर में विकट संकष्टी चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें विधिपूर्वक विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है. हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन जब यह तिथि वैशाख मास में आती है, तो इसे विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं, और गणेशजी की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

यह भी माना जाता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा के साथ गणेश जी के लिए व्रत और विधि-विधान से पूजा करते हैं, उनके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न होते हैं. इस अवसर पर आप पूजा के दौरान बप्पा की कृपा प्राप्त करने के लिए संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. आइए, हम इस स्तोत्र का पाठ करते हैं.

आज है Vikat Sankashti Chaturthi 2025, जानिए क्यों खास है गणेश पूजा का यह दिन

संकटनाशन गणेश स्तोत्र (Sankatnashan Ganesh Stotra)

॥ श्री गणेशायनमः ॥

नारद उवाच –

प्रणम्यं शिरसा देव गौरीपुत्रं विनायकम ।
भक्तावासं: स्मरैनित्यंमायु:कामार्थसिद्धये ॥॥

प्रथमं वक्रतुडं च एकदंत द्वितीयकम् .
तृतियं कृष्णपिंगात्क्षं गजववत्रं चतुर्थकम् ..
लंबोदरं पंचम च पष्ठं विकटमेव च .
सप्तमं विघ्नराजेंद्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम् ..
नवमं भाल चंद्रं च दशमं तु विनायकम् .
एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजानन् ..
द्वादशैतानि नामानि त्रिसंघ्यंयः पठेन्नरः .
न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं प्रभो ..
विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम् .
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्मो क्षार्थी लभते गतिम् ..
जपेद्णपतिस्तोत्रं षडिभर्मासैः फलं लभते .
संवत्सरेण सिद्धिंच लभते नात्र संशयः ..
अष्टभ्यो ब्राह्मणे भ्यश्र्च लिखित्वा फलं लभते .
तस्य विद्या भवेत्सर्वा गणेशस्य प्रसादतः ..
इति श्री नारद पुराणे संकष्टनाशनं नाम श्री गणपति स्तोत्रं संपूर्णम् ..

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola