इस दिशा में भोजन करने से लग सकता है वास्तु दोष, जानें किस डायरेक्शन की मुंह करके खाना ठीक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Feb 2025 3:20 PM

विज्ञापन

Vastu Tips for eating food

Vastu Tips: भोजन बनाने और खाने की दिशा का हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है. यदि हम गलत दिशा में भोजन करते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है. पद्मपुराण में इस विषय पर दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि हमें किस दिशा में भोजन करना चाहिए। आइए, इस पर विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: भवन का निर्माण करते समय भोजन कक्ष की दिशा का निर्धारण करना आवश्यक होता है. भोजन कक्ष का सही दिशा में होना अत्यंत महत्वपूर्ण है. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है, क्योंकि जब कोई नया मकान बनाता है या खरीदता है, तब वह वास्तु के सिद्धांतों का ध्यान रखता है. यदि मकान का वास्तु सही नहीं है, तो जीवन भर की मेहनत का फल व्यर्थ हो सकता है और विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना अनिवार्य है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकान की दिशा के साथ-साथ शयनकक्ष, अध्ययन कक्ष, स्नानघर और पूजा घर का होना भी महत्वपूर्ण माना जाता है. आज मैं आपको एक विशेष जानकारी देना चाहता हूँ, जो भोजन कक्ष से संबंधित है. भोजन कक्ष वह स्थान है जहाँ भोजन किया जाता है, चाहे वह घर हो या होटल, इसका प्रभाव हर जगह समान होता है. वास्तु शास्त्र में भोजन कक्ष का विशेष महत्व है, क्योंकि यह परिवार के सदस्यों को एक साथ लाने में सहायक होता है.

न्यायप्रिय शनि जल्द होंगे अस्त, जानें मेष से मीन राशि के जातकों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Vastu Tips: सुबह उठते ही ना देखें ये चीजें, हो जाएगा दिन खराब

भोजन कक्ष की उचित दिशा

  • आधुनिक भवनों में भोजन कक्ष के लिए पश्चिम दिशा को सबसे उपयुक्त माना जाता है.
  • भोजन कक्ष की व्यवस्था रसोईघर के पश्चिम दिशा की ओर करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • यदि मकान में भोजन कक्ष पश्चिम दिशा के अलावा किसी अन्य दिशा में स्थित है, तो खाने के समय पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए.
  • रसोईघर के भीतर भोजन करने की व्यवस्था भी रसोईघर के पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए.
  • भोजन कक्ष में वासबेसिन को पूर्व दिशा में और फ्रिज एवं तैयार सामग्री को पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.

भोजन कक्ष के लिए शुभ रंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन कक्ष को नारंगी रंग से पेंट करना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अतिरिक्त, हरा, क्रीम और हल्का गुलाबी रंग भी वास्तु के अनुसार उत्तम होते हैं, जिससे परिवार में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है तथा धन का लाभ होता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola