ePaper

Surya Grahan 2026: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए तारीख, समय और धार्मिक मान्यताएं

Updated at : 07 Jan 2026 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2026

सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan 2026: वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, इसकी तिथि को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. इस लेख के माध्यम से हम साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण की तिथि और समय के बारे में चर्चा करेंगे. साथ ही यह भी जानेंगे कि इसका भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. इस दौरान कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता. इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है. खगोल विज्ञान और ज्योतिष विज्ञानदोनों ही दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण का खास महत्व माना जाता है. हर साल सूर्य ग्रहण की तारीखों को लेकर लोगों में खास उत्सुकता रहती है. साल 2026 में लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण को लेकर भी कई सवाल पूछे जा रहे हैं- यह कब लगेगा, कैसा होगा और क्या भारत में दिखाई देगा? आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी.

साल 2026 में कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार को लगेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन सूर्य ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 31 मिनट बताया जा रहा है.

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

खगोलशास्त्रियों के अनुसार, फरवरी 2026 में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी कारण भारत में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. 

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

जानकारी के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा.

सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या है?

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ समय माना गया है. मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. साथ ही, सूर्य ग्रहण के दौरान यात्रा करना, भोजन पकाना, मूर्ति स्पर्श और पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है. हालांकि, ये नियम तभी लागू होते हैं जब ग्रहण दिखाई देता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola