Surya Gochar 2024: सूर्य जल्द करेगें सिंह राशि में गोचर, इन राशियों को होगा फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jul 2024 2:45 PM

विज्ञापन

Surya Gochar 2024 सूर्य के गोचर ले होगा इन राशियों पर असर

Surya Gochar 2024: 16 अगस्त 2024 को सूर्य कर्क राशि से निकलकर स्वामित्व राशि सिंह राशि में गोचर करेंगे. आइए जानें इससे किन राशियों को फायदा होने वाला है.

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन होना एक बड़ा संयोग बनता है. ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को मंत्री का पद दिया गया है जब यह गोचर करते है जनजीवन पर काफी असर पड़ता है साथ ही वायुमंडल पर भी इसका असर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के सिंह राशि में गोचर से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

वहीं कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा.सूर्य वर्तमान में कर्क राशि में है यह अपना स्वामित्व राशि सिंह में गोचर करेगें जो बहुत बड़ा बदलाव दिखाई देगा.यह अग्नि तत्व राशि है सूर्य के प्रभाव से जीवन में मान-सम्मान,स्वाभिमान,अहंकार तथा करियर, राजनितिक सामाजिक कार्य ,राजनेता ,रचनात्मक कार्यों पर प्रभाव पड़ता है. सूर्य अगर कमजोर हो सभी अशुभ ग्रह शनि राहु और केतु जैसे पाप ग्रह हावी हो जाते है.बार -बार षड्यंत्र का शिकार होना पड़ता है.

Vastu Tips in Sawan 2024: सावन में लगाएं ये पौधे, बरसती है शिव की कृपा

ससुराल वाले के साथ सम्बन्ध खराब हो जाते है, अगर व्योपार कर रहे है उसमे में हानि होता है .सूर्य एक राशि में 30 दिन रहते है इनके साथ और कोई शुभ ग्रह साथ में रहे तब इनका प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है .वही सूर्य उच्च के होने से जातक उच्चाधिकारी बनता है. सूर्य के द्वारा सरकार का विचार सूर्य मान -सम्मान, इज्जत, आरोग,धन अधिकार कुछ सूर्य ही देता है.

कब कर रहे है सूर्य अपना राशि परिवर्तन

सूर्य 16 अगस्त 2024 दिन रात्रि 07:54 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर अपना स्वामित्व राशि सिंह राशि में गोचर करेगे. सूर्य के राशि परिवर्तन से जाने मेष से मीन राशि के लोगों के लिऐ कैसा रहने वाला है.

मेष :
मेष राशि को सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते है इस राशि को सूर्य के गोचर से आपके प्रेम सम्बन्ध अनुकुल रहेगा आपके अन्दर उर्जा के साथ मजबूती मिलेगा जो आप निरंतर उन्नति करेगें साथ ही संतान को उन्नति होगा.छात्रो के लिऐ बेहतर रहने वाला है आय के स्त्रोत ठीक रहेगा,बुद्धि तीव्र होगा, अस्मरण शक्ति मजबूत होगा.

वृष :
इस राशि वाले को सूर्य चौथे भाव के स्वामी होते है जिसे पारिवारिक सुख में कमी बनेगा,गुप्त विद्या की प्राप्ति होगी संपति का सुख भरपूर मिलेगा ,पिता के व्यापार में लाभ मिलेगा. जो लोग भूमि भवन के कार्य कर रहे है उनके लिए बेहतर रहने वाला है इस समय अपने वाणी पर नियंत्रण रखें.

मिथुन :
इस राशि वाले को सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते है जिसे साहस तथा आत्म विश्वास बढेगा ,दुसरे की मदद करेगे, भाई-बहन के साथ रिश्ता मजबूत होगा,धार्मिक विचार बनेगा तथा धार्मिक यात्रा होगा. जो लोग नौकरी कर रहे है उनके लिए यह गोचर फायदेमंद रहेगा.व्यापार में मिला जुला रहेगा नया निवेश नहीं करे

कर्क :
इस राशी को सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होते है जिसे इस बात चित करते समय सावधानी रखें बेवजह का झगडा -झंझट होगा.जो लोग नौकरी तथा व्योपार कर रहे है उनका आर्थिक स्थिति मजबूत होगा बैंकिंग क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगो के लिए बेहतर रहने वाला है.

सिंह :
इस राशि वाले को सूर्य प्रथम भाव के स्वामी होते है परिवार में तथा समाज में मान -सम्मान खूब मिलेगा.आपके जीवन में कई तरह से सुनहरे अवसर प्राप्त होगा.आपके वाणी का प्रभाव बढ़ जायेगा.आय के स्त्रोत मजबूत होंगे.किसी प्रकार का आपको अभाव महसूस नहीं होगा.सभी कार्य सफलतापूर्ण समाप्त होंगे.

कन्या :
इस राशि वाले को सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होते है जिसे खर्च बढ़ जायेगा सोच समझ कर खर्च करे जो लोग विदेश यात्रा करने की तैयारी कर रहे है उनका यात्रा पूर्ण होगा सरकारी नौकरी या निजी क्षेत्र में उच्च पद पर कार्य करने वाले लोगो को बेहतर रहेगा लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है

तुला :
इस राशि वाले को सूर्य एकादश भाव के स्वामी होते है सूर्य के गोचर बहुत ही बेहतर रहने वाला है समाज तथा परिवार दोनों तरफ से लाभ मिलेगा.आय के अनुकुल रहेगा.संतान उन्नति करेगें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रो को सफलता मिलेगा कोर्ट -कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगा.

वृश्चिक :
इस राशि वाले को सूर्य दशम भाव के स्वामी होते है इस गोचर से धन का लाभ होगा. आपको प्रसिद्धि मिलेगा जो लोग नौकरी कर रहे है अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा.इस नौकरी की स्थिती मजबूत बनेगा. आपके लिऐ राजसाही का अवसर रहेगा मेडिकल क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगो को सूर्य भरपूर लाभ देगा.

धनु:
इस राशी वाले को सूर्य नवम भाव के स्वामी होते है जिसे यह गोचर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.आपके माता -पिता का पुरा सहयोग मिलेगा.धार्मिक यात्रा बनेगा इस यात्रा से लाभ होगा.आपके यश तथा कृति का ख्याति बढ़ जायेगी

मकर :
इस राशि वाले को सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होते है इस समय संभलकर रहने की जरुरत है.विशेषकर आपके स्वास्थ्य को लेकर कोई अनहोनी हो सकती है .नौकरी करने वाले अपने अधिकारी के साथ संबंध ठीक रखे. व्योपार करने वाले निवेश नहीं करे इस अवधि में ध्यान से काम करे.

कुम्भ :
इस राशि वाले के सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते है जिसे परिवारिक जीवन मिला जुला रहेगा दांपत्य जीवन में कलेश बनेगा,सहयोगी से मदद नहीं मिलेगा किसी भी कार्य को अपने स्तर पर करे.किसी से सहायता नहीं ले.पेट सम्बंधित या पैर में समस्या बढ़ जायेगा.

मीन :
इस राशि वाले लोग को सूर्य छठे के स्वामी होते है जिसे इस गोचर से आपके जीवन में बहुत सारे खुशहाली रहेगा.सरकारी नौकरी करने वाले के लिऐ अनुकुल रहने वाला है सभी रुके हुए कार्य पुर्ण होंगे शत्रु पराजित होंगे स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या बनेगा.

उपाय

(1)रविवार के दिन भगवान सूर्य को तांबे या पीतल के लोटे में जल भरकर उसमे लाल चंदन ,लाल फुल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दे लाभ मिलेगा.

(2) रविवार को गाय को गुड खिलाएं.

(3)रविवार को सूर्य के मंत्र ॐ नमः सूर्याय नमः एक माला का जाप करें.

(4)रविवार को गेहूं का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola