Solar Eclipse 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण बनाएगा खास योग, इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Jan 2026 12:11 PM

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण का राशियों पर निगेटिव प्रभाव

Solar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। सूर्य और राहु की युति विशेष योग बनाएगी. कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी.

विज्ञापन

Solar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा. यह ग्रहण शाम 05:31 बजे से शुरू होगा. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में पड़ेगा, जहां पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद हैं. ग्रहण के समय कुंभ राशि में सूर्य, चंद्रमा और शुक्र तीनों ग्रह एक साथ प्रभावित रहेंगे. वैदिक ज्योतिष में सूर्य और राहु की एक ही राशि में युति से बनने वाले योग को ग्रहण योग कहा जाता है. शास्त्रों में इसे सामान्यतः शुभ नहीं माना गया है, क्योंकि यह मानसिक अशांति, निर्णय में भ्रम और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकता है.

कुंभ राशि में सूर्य–राहु की युति क्यों मानी जाती है अशुभ?

ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि कालपुरुष की 11वीं राशि है, जो लाभ, आय, नेटवर्क और इच्छाओं से जुड़ी होती है. लेकिन इस ग्रहण के समय कुछ विशेष स्थितियां बन रही हैं. कुंभ राशि में पहले से राहु विराजमान हैं. सूर्य के प्रवेश से ग्रहण योग बन रहा है. इस समय कर्क लग्न उदय हो रहा है. कर्क लग्न से कुंभ राशि अष्टम भाव बनती है. अष्टम भाव को ज्योतिष में आयु, स्वास्थ्य, अचानक घटनाएं, गुप्त रोग और मानसिक तनाव से जोड़ा जाता है. इसी कारण इस ग्रहण के प्रभाव को हल्के में लेने की सलाह नहीं दी जाती.

सूर्य–राहु ग्रहण योग 2026: ग्रहों का प्रभाव

ग्रह का नामग्रह की भूमिकासंभावित प्रभावआसान शब्दों में असर
सूर्यहानि देने वालाआत्मबल कमजोर, अधिकार में कमी, स्वास्थ्य प्रभावितआत्मविश्वास घट सकता है, काम में मन नहीं लगेगा
राहुमुख्य दोष कारकभ्रम, डर, गलत फैसले, अचानक नुकसानमन भटकेगा, गलत दिशा में फैसले हो सकते हैं
चंद्रमाकमजोर ग्रहमानसिक तनाव, मूड स्विंग, नींद की समस्याबेचैनी, चिंता और भावनात्मक अस्थिरता
शुक्रपीड़ित ग्रहरिश्तों में तनाव, खर्च बढ़ना, सुख में कमीप्यार और वैवाहिक जीवन में खटास
गुरुरक्षक ग्रहविवेक, सुरक्षा, सही मार्गदर्शनमुश्किल समय में सही सोच देगा
शनिसंतुलन देने वालाधैर्य, अनुशासन, स्थिरताधीरे लेकिन सुरक्षित तरीके से बचाव
बुधसहायक ग्रहबुद्धि, संवाद, समझदारीसोच साफ रहेगी, गलतफहमी कम होगी
नोट: बुध तभी ज्यादा लाभ देगा जब वह कुंडली में कमजोर न हो।

कर्क राशि पर ग्रहण योग का प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और राहु की युति अष्टम भाव में बन रही है, जिसे संवेदनशील स्थिति माना जाता है. इससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, हार्ट से संबंधित रोगियों को विशेष सतर्कता, मानसिक तनाव या बेचैनी, पुरानी या छुपी हुई बीमारी उभर सकती है. इसके अलावा कामों में अनावश्यक देरी, ऑफिस की राजनीति से परेशानी, खर्चों में अचानक वृद्धि, वैवाहिक जीवन में तनाव, छोटी बातों पर विवाद. इस समय धैर्य, संयम और संवाद सबसे बड़ा उपाय साबित हो सकता है.

कर्क राशि वालों के लिए अतिरिक्त सावधानी क्यों जरूरी?

इस समय शनि की दृष्टि और सूर्य–राहु का गोचर मिलकर कर्क राशि के लिए दबाव बना रहा है.

कन्या राशि पर ग्रहण योग का असर

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि और निर्णय क्षमता के कारक माने जाते हैं. लेकिन सूर्य–राहु की युति से कन्या राशि वालों को कुछ समय के लिए विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा कानूनी या सरकारी मामलों में उलझन, स्वास्थ्य में गिरावट, विरोधियों से तनाव, जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं.

मीन राशि पर ग्रहण योग का प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण योग 12वें भाव में बन रहा है. ज्योतिष में 12वां भाव खर्च, नुकसान और मानसिक चिंता से जुड़ा होता है. इसके अलावा फिजूल खर्च बढ़ सकते हैं, बजट बिगड़ने की स्थिति, झूठे आरोप या छवि खराब होने का डर, प्रेम संबंधों में निराशा, शनि की साढ़ेसाती के कारण सेहत कमजोर होता है.

17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण और सूर्य–राहु से बनने वाला ग्रहण योग विशेष रूप से कर्क, कन्या और मीन राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य, धन और रिश्तों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है. सही समय पर लिया गया संतुलित और सोच-समझकर किया गया निर्णय इस कठिन दौर को काफी हद तक आसान बना सकता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola