नींद नहीं आ रही है तो इन मंत्रों का करें जाप, नहीं सताएंगे बुरे सपने
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Feb 2025 3:35 PM
Sleeping Mantra
Sleeping Mantra: अनिद्रा एक गंभीर समस्या है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका जाप करने से लाभ प्राप्त होता है. रात में सोने से पूर्व इन मंत्रों का जाप करने से अनिद्रा और तनाव से राहत मिलती है.
Sleeping Mantra: नींद न आने के पीछे कई स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं. इनमें सुबह देर तक सोना, रात में जागना, तनाव, चिंता और थकान जैसे कारक शामिल हैं. कभी-कभी लोग इसे गंभीर समस्या समझ लेते हैं. हालांकि, इसका मुख्य कारण अव्यवस्थित जीवनशैली और तनाव है. इस समस्या के समाधान के लिए मंत्रों को काफी प्रभावी माना गया है. पूजा-पाठ के साथ-साथ मन और मस्तिष्क की शांति और एकाग्रता के लिए भी मंत्रों का महत्व है. ज्योतिष में कुछ विशेष मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनका जाप करने से रात में तनावमुक्त और सुखद नींद प्राप्त होती है.
अच्छी नींद के लिए मंत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए देवी निद्रा के मंत्रों का जाप करना आवश्यक है. इसके लिए, प्रतिदिन सोने से पूर्व अपने हाथों को धोकर निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण करें. इससे शीघ्र ही आपको सुखद और गहरी नींद मिलेगी.
हर मंत्र से पहले ॐ का उच्चारण क्यों होता है, जाने यहां
अगस्तिर्माघवशचैव मुचुकुन्दे महाबल:.
कपिलो मुनिरास्तीक: पंचैते सुखशाायिन:..
या
‘या देवी सर्वभूतेषु निद्रा-रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥‘
बुरे सपने न आने का मंत्र
यदि सोने के बाद आपको बुरे या डरावने सपने आते हैं, जिससे आपकी नींद में बाधा उत्पन्न होती है, तो आपको निद्रा देवी के इस मंत्र का प्रतिदिन सोने से पहले जाप करना चाहिए. ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और आप बेहतर नींद का अनुभव करेंगे.
वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज:.
तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वपन: सुखदो भवेत्..
मन की शांति के लिए मंत्र
शास्त्रों के अनुसार, यदि सोने के बाद आपका मन अशांत रहता है और आप नींद नहीं ले पाते, तो आपको निम्नलिखित मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और रोगों से मुक्ति प्राप्त होगी. इस मंत्र का तीन बार जाप करना चाहिए.
अच्युताय नम:, अनन्ताय नम: और गोविन्दाय नम:
या
‘ओम गन गणपतये नमः’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










