Shardiya Navratri 2025 Upay: नवरात्र में करें ये उपाय, गरीबी रहेगी दूर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Sep 2025 12:23 PM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि पर धन संबंधित परेशानी के लिए उपाय

Shardiya Navratri 2025 Upay: नवरात्रि में करें ये आसान उपाय, और गरीबी दूर हो जाएगी! मां दुर्गा के आशीर्वाद से पैसों की तंगी, बढ़ते खर्च और आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं. सिर्फ कुछ मिनट के साधन और मंत्रों से आप अपने घर में समृद्धि और सुख-संपत्ति ला सकते हैं.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025 Upay: मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र का महापर्व चल रहा है. संसार का सारा धन और सुख-संपत्ति देवी के अधीन हैं. इसलिए मां लक्ष्मी को धन की, अन्नपूर्णा को अन्न की, दुर्गा को शक्ति की और देवी ललिता को वैभव की देवी कहा गया है. नवरात्र के किसी भी दिन, विशेषकर अष्टमी या नवमी तिथि को किए गए कुछ उपायों से धन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

मेहनत करने के बाद भी नहीं मिलता पैसा

कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद भी अच्छे पैसे नहीं कमा पाते. ऐसे लोगों के लिए नवरात्र में विशेष उपाय है: घर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें गुलाब का फूल अर्पित करें. इसके बाद “ॐ श्रीं श्रियै नमः” का 11 माला जाप करें. देवी के आशीर्वाद से आपकी आय में वृद्धि होगी और धन संबंधी परेशानियाँ कम होंगी.

खर्चों से राहत पाने के लिए

अगर आपके खर्चों का बोझ बढ़ता जा रहा है और पैसा टिकता नहीं है, तो ये उपाय करें: दोमुखी रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा और चांदी का सिक्का किसी देवी मंदिर में अर्पित करें. इसके बाद “ऊँ ह्रीं नमः” का तीन माला जाप करें. यह उपाय आपके खर्चों में कमी लाएगा और धन की बचत को बढ़ावा देगा.

पैसों के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए

नवरात्रि में अष्टमी या नवमी को मां दुर्गा के चित्र की स्थापना करें और श्री सूक्त का पाठ करें. देवी को सफेद प्रसाद का भोग भी अर्पित करें. इस उपाय को हर साल नवरात्र में करने से आपके जीवन में पैसों की तंगी या उतार-चढ़ाव नहीं आएगा और गरीबी आपके घर से दूर रहेगी.

ये भी देखें: गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है स्कंदमाता व्रत

नौकरी और कारोबार में तरक्की

जो लोग नौकरी में प्रमोशन या कारोबार में सफलता नहीं पा रहे हैं, उनके लिए उपाय है: मां दुर्गा के सिंहवाहिनी स्वरूप के सामने एक घी का दीपक जलाएं और चांदी का सिक्का अर्पित करें. देवी को पुष्प अर्पित करें और “ऊँ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र का जाप करें. इसके बाद सिक्के को अपने घर या दुकान में धन के स्थान पर रख दें. इससे नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola