Shardiya Navratri 2025 Havan Samagri List: नवरात्र में हवन की पूजा सामग्री करें यहां से नोट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Sep 2025 10:55 AM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि की हवन सामग्री लिस्ट यहां से देखें

Shardiya Navratri 2025 Havan Samagri List: नवरात्रि में हवन का विशेष महत्व है. अष्टमी और नवमी के दिन हवन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और माता दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है. हवन में सही सामग्री का उपयोग करना जरूरी है, जिसमें हवन कुंड, घी, चावल, लोबान, कपूर और शुद्ध लकड़ियां शामिल होती हैं.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025 Havan Samagri List: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. यह त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार से हो चुकी है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना के लिए समर्पित होते हैं. इस समय हर भक्त माता की कृपा पाने और अपने दुखों को दूर करने के लिए पूरे मन और श्रद्धा के साथ पूजा करता है. नवरात्रि, अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाई जाती है.

इस दौरान हवन का विशेष महत्व है. हवन न केवल धार्मिक कर्मकाण्ड का हिस्सा है बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ भी प्रदान करता है. विशेषकर दुर्गा अष्टमी और नवमी के दिन हवन करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है.

नवरात्र हवन सामग्री सूची

हवन के लिए कई प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है. इनमें प्रमुख हैं: सूखा नारियल, मुलैठी की जड़, कलावा, हवन कुंड, लाल कपड़ा, अश्वगंधा, ब्राह्मी, सूखी लकड़ियां, चंदन की लकड़ी, बेल, नीम, पीपल का तना, आम की लकड़ी और गूलर की छाल. इसके अलावा काला तिल, कपूर, चावल, गाय का घी, लौंग, लोभान, इलायची, गुग्गल, जौ और शक्कर भी आहुति के लिए उपयोग किए जाते हैं.

हवन का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हवन का मुहूर्त बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. दुर्गा अष्टमी पर हवन का शुभ समय सुबह 6:13 बजे से शाम 6:06 बजे तक है. इस समय हवन करने से अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं. वहीं, नवमी के दिन हवन करना चाहने वाले भक्त सुबह 6:14 बजे से शाम 6:07 बजे तक पूजा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के हवन के दौरान इन मंत्रों के पाठ के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

हवन के दौरान सही सामग्री और उचित मुहूर्त का पालन करने से न केवल माता की प्रसन्नता प्राप्त होती है बल्कि घर और जीवन में सुख-समृद्धि का वास भी होता है. इसलिए इस नवरात्रि पर हवन करना अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का साधन माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola