Sharadiya Navratri 2025: कब है कलश स्थापना, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

किस दिन है शारदीय नवरात्रि की कलश स्थापना
Sharadiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है. जानें इस बार कलश स्थापना (घटस्थापना) किस दिन होगी, शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और मां दुर्गा का आगमन किस वाहन पर होगा. साथ ही पढ़ें नवरात्रि 2025 का पूरा कैलेंडर और विजयादशमी की तारीख.
Sharadiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. साल में कुल चार नवरात्रि आती हैं—दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रमुख नवरात्रि, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि शामिल हैं. इनमें शारदीय नवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष से आरंभ होता है और शरद ऋतु में पड़ने के कारण इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है.
नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और दसवें दिन विजयादशमी (दशहरा) के साथ इसका समापन होता है.
Vastu Tips: पैसों की तंगी खत्म करने के लिए 5 बेहद असरदार वास्तु टिप्स
शारदीय नवरात्रि 2025 कब है?
इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से होगी. पहले दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) की जाएगी, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है. दुर्गा पूजा का आरंभ 28 सितंबर को महा षष्ठी से होगा और इसके बाद सप्तमी, अष्टमी, नवमी के साथ 2 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी.
शारदीय नवरात्रि 2025 का पूरा कैलेंडर
- 22 सितंबर – प्रतिपदा (मां शैलपुत्री)
- 23 सितंबर – द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी)
- 24 सितंबर – तृतीया (मां चंद्रघंटा)
- 26 सितंबर – चतुर्थी (मां कूष्मांडा)
- 27 सितंबर – पंचमी (मां स्कंदमाता)
- 28 सितंबर – महा षष्ठी (मां कात्यायनी)
- 29 सितंबर – महा सप्तमी (मां कालरात्रि)
- 30 सितंबर – महा अष्टमी (मां महागौरी)
- 1 अक्टूबर – महा नवमी (मां सिद्धिदात्री)
- 2 अक्टूबर – विजयादशमी
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
- तारीख : 22 सितंबर 2025
- समय : सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)
- अभिजीत मुहूर्त : 11:49 से 12:38 बजे तक (49 मिनट)
माता का आगमन किस वाहन पर?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहन पर विराजमान होकर पृथ्वी पर आती हैं. वर्ष 2025 में माता रानी हाथी पर सवार होकर पधारेंगी. हाथी पर आगमन को अत्यंत शुभ माना जाता है, यह समृद्धि, शांति और उन्नति का प्रतीक है.
जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें—
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




