Sharad Purnima 2025 Date: 6 या 7 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Sep 2025 3:00 PM
इस साल कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा
Sharad Purnima 2025 Date: शरद पूर्णिमा को सभी पूर्णिमाओं में सबसे विशेष माना जाता है. मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अमृत बरसाता है और मां लक्ष्मी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस साल शरद पूर्णिमा 6 और 7 अक्टूबर की बीच पड़ रही है. आइए जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि.
Sharad Purnima 2025 Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है. प्रत्येक पूर्णिमा का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन सभी पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा को सर्वोत्तम माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है.
शरद पूर्णिमा 2025 की तिथि और समय
पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि वर्ष 2025 में 06 अक्टूबर को दोपहर 12:23 बजे शुरू होगी और अगले दिन 07 अक्टूबर को सुबह 09:16 बजे समाप्त होगी. ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष 06 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 05:27 बजे रहेगा.
शरद पूर्णिमा का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और अमृतमयी किरणों की वर्षा करता है. इस रात चंद्रमा की किरणों में औषधीय और दिव्य गुण माने जाते हैं. इसी कारण इस दिन दूध से बनी खीर को पूरी रात चांदनी में रखा जाता है और अगले दिन इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. मान्यता है कि इससे शरीर और मन दोनों शुद्ध और ऊर्जावान बनते हैं.
शरद पूर्णिमा पर विशेष उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शरद पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. मां लक्ष्मी को कमल का फूल और एकाक्षी नारियल अर्पित करें. यह उपाय धन संबंधी परेशानियों को दूर करने वाला माना जाता है.
ये भी देखें : दीवाली से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य-मंगल की युति से होगा फायदा
धन वृद्धि का उपाय
धन में स्थायी वृद्धि के लिए शरद पूर्णिमा की रात 11 पीली कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के सामने रखें. अगले दिन इन कौड़ियों को तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से घर-परिवार में धन की कमी नहीं रहती और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










