वैलेंटाइन डे पर प्रदोष व्रत जानें प्रेम और विश्वास बढ़ाने के उपाय

वैलेंटाइन डे में शनि प्रदोष व्रत
Shani Pradosh Vrat 2026: वैलेंटाइन डे पर शनि प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. इस दिन शिव पूजा से रिश्तों में प्रेम, विश्वास और स्थिरता बढ़ती है.
Shani Pradosh Vrat 2026: वैलेंटाइन डे प्रेम का त्योहार माना जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े और विवाहित जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं इस साल 14 फरवरी के दिन शनि प्रदोष व्रत का संयोग बना है, और इसका महत्व और भी बढ़ गया है. यह दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है.
शनि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
| विवरण | जानकारी |
| मास | फाल्गुन मास |
| पक्ष | कृष्ण पक्ष |
| तिथि | त्रयोदशी |
| तिथि की तारीख | 14 फरवरी 2026 |
| व्रत का नाम | शनि प्रदोष व्रत |
| पूजा का श्रेष्ठ समय | प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद) |
| पूजा प्रारंभ समय | शाम 06:10 बजे |
| पूजा समाप्त समय | रात 08:44 बजे |
| कुल शुभ मुहूर्त | 2 घंटे 34 मिनट |
| पूजा का महत्व | कष्ट निवारण और शिव कृपा प्राप्ति |
शनि प्रदोष व्रत क्या है?
प्रदोष व्रत हर महीने त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. जब यह व्रत शनिवार को पड़ता है, तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा मिलती है. यह व्रत जीवन की परेशानियों को दूर करने और रिश्तों में मधुरता लाने में सहायक माना जाता है.
प्रेमी जोड़े कैसे करें शिवजी को प्रसन्न?
- प्रेमी जोड़े अगर अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ आसान उपाय कर सकते हैं.
- शाम के समय शिव मंदिर जाकर जल या दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें.
- “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.
- सच्चे मन से अपने रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ाने की प्रार्थना करें.
- किसी जरूरतमंद को काले तिल या काले वस्त्र दान करें.
विवाहित जोड़ों के लिए विशेष उपाय
- विवाहित जोड़ों के लिए यह दिन दांपत्य जीवन में सुख और शांति लाने वाला माना जाता है.
- पति-पत्नी साथ में व्रत रखें या शाम की पूजा में शामिल हों.
- शिवजी को बेलपत्र, सफेद फूल और धूप अर्पित करें.
- एक-दूसरे के साथ बैठकर शिव चालीसा या प्रदोष व्रत कथा सुनें.
- क्रोध और अहंकार से दूर रहने का संकल्प लें.
शनि दोष से मुक्ति और प्रेम में स्थिरता
शनि प्रदोष व्रत से शनि दोष का प्रभाव कम होता है. इससे रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होती हैं. भगवान शिव की कृपा से प्रेम में स्थिरता, विश्वास और सुख-शांति बनी रहती है.
वैलेंटाइन डे और शनि प्रदोष व्रत का यह संयोग प्रेमी और विवाहित जोड़ों के लिए बहुत खास है. अगर इस दिन सच्चे मन से शिवजी की पूजा की जाए, तो प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन दोनों में खुशहाली आती है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










