Shani Dosh Ke Upay: शनिवार को इस एक काम से कम हो सकता है शनिदोष, बदल सकती है किस्मत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Dec 2025 7:45 AM

विज्ञापन

शनिवार के दिन करें शनि की साढ़ेसाती के उपाय

Shani Dosh Ke Upay: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है और इस दिन किए गए छोटे-से उपाय से शनिदोष का प्रभाव कम किया जा सकता है. मान्यता है कि एक खास काम श्रद्धा से करने पर शनि की अशुभ दृष्टि शांत होती है और जीवन में आ रही रुकावटें दूर होकर किस्मत का साथ मिलने लगता है.

विज्ञापन

Shani Dosh Ke Upay: शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और उनकी कृपा या कुप्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है. जब कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में होता है तो व्यक्ति को शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि शनिवार के दिन किया गया कौन सा उपाय शनिदेव को प्रसन्न कर सकता है और जीवन की रुकावटों को कम करने में मददगार साबित होता है.

शनिदोष कम करने का सबसे सरल उपाय

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शनिदेव को प्रसन्न करने का अत्यंत प्रभावशाली उपाय माना जाता है. मान्यता है कि शनिदेव का वास पीपल के वृक्ष में होता है, इसलिए यहां दीपक जलाने से शनि की अशुभ दृष्टि कम होती है.

कैसे करें यह उपाय?

शनिवार की शाम को स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. पीपल के पेड़ के पास जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इसके बाद पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें.

क्यों असरदार है यह उपाय?

शनिदेव कर्म के अनुसार फल देते हैं. यह उपाय व्यक्ति में संयम, धैर्य और विनम्रता बढ़ाता है. साथ ही आर्थिक परेशानियां, नौकरी में रुकावट, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

ये भी पढ़ें: शनि के इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं होती हैं साक्षात लक्ष्मी, घर को बना देती हैं स्वर्ग

इन बातों का भी रखें ध्यान

शनिवार के दिन झूठ बोलने, शराब पीने, बाल-कटवाने और गरीब या मजदूर का अपमान करने से बचें. जरूरतमंद को दान देना और सेवा करना भी शनिदेव को अत्यंत प्रिय है.अगर शनिदोष के कारण जीवन में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो शनिवार को यह एक उपाय श्रद्धा और नियम से जरूर करें. शनिदेव की कृपा से हालात बदल सकते हैं और जीवन में स्थिरता आ सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola