September 2025 Vrat Tyohar: पर्व-त्योहार और उत्सव से भरा है यह महीना, अनंत चतुर्दशी से लेकर शारदीय नवरात्र का होगा आरंभ

Updated:
विज्ञापन
September 2025 Vrat Tyohar List in Hindi

सितंबर 2025 के व्रत त्योहार

September 2025 Vrat Tyohar: सितंबर 2025 का महीना धार्मिक आस्था और उल्लास से सराबोर रहेगा. इस महीने करमा पूजा, अनंत चतुर्दशी, पितृ पक्ष, विश्वकर्मा पूजा से लेकर शारदीय नवरात्र और विजयादशमी तक कई बड़े पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे. आइए जानते हैं सितंबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहार और खास उत्सवों का पूरा विवरण.

विज्ञापन

September 2025 Vrat Tyohar: सितंबर 2025 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस पूरे महीने रांची शहर में पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार और मेलों का आयोजन होगा. आप भी इस कैलेंडर के आधार पर अपनी योजना बना सकते हैं कि किस कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होना है और किसमें दोस्तों संग उत्सव का आनंद लेना है.

करमा पूजा (3 सितंबर)

तीन सितंबर को करमा पूजा मनायी जायेगी. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, प्रकृति पूजन और फसलों की समृद्धि का प्रतीक है. करम पर्व मानव और प्रकृति के गहरे रिश्ते, कृषि की अहमियत और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का संदेश देता है.

अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर)

अनंत चतुर्दशी का पर्व 6 सितंबर को मनाया जायेगा. इसकी तिथि 3:14 बजे सुबह से शुरू होकर 7 सितंबर की रात 1:41 बजे तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार इसे 6 सितंबर को ही मनाने का विधान है.

पितृ पक्ष की शुरुआत (7–21 सितंबर)

भाद्रपद पूर्णिमा 7 सितंबर की रात को पड़ेगी और इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी. यह 21 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालु तर्पण और श्राद्ध करते हैं.

चंद्र ग्रहण (7 सितंबर)

7 सितंबर की रात 9:57 बजे से 8 सितंबर की रात 1:27 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा. यह संपूर्ण भारत में दिखाई देगा. सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से ही शुरू हो जायेगा.

रिसालदार शाह बाबा का सालाना उर्स (11–15 सितंबर)

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स 11 से 15 सितंबर तक होगा. उर्स मैदान में मेला, झूला, मीना बाजार और लंगर-ए-आम की विशेष व्यवस्था की जायेगी.

जितिया व्रत (14 सितंबर)

जितिया व्रत 14 सितंबर को रखा जायेगा. इससे पहले 13 सितंबर को नहाय-खाय होगा. उपवास के बाद 15 सितंबर की सुबह पारण किया जायेगा.

विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर)

17 सितंबर को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से होगी. इसके साथ ही एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी और कन्या संक्रांति भी इसी दिन पड़ रही है.

शारदीय नवरात्र (22 सितंबर–2 अक्टूबर)

शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होंगे. कलश स्थापना के बाद नौ दिनों तक माता की विशेष पूजा होगी. 1 अक्टूबर को महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना और हवन किया जायेगा. 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ प्रतिमा विसर्जन होगा.

दुर्गाबाड़ी विशेष अनुष्ठान (25 सितंबर–2 अक्टूबर)

25 सितंबर से विशेष अनुष्ठान की शुरुआत होगी, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. प्रतिदिन सुबह-शाम माता की आरती और धार्मिक कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola