सावन दुर्गाष्टमी पर माता को चढ़ाएं ये 4 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

Updated:
विज्ञापन

सावन मासिक दुर्गाष्टमी (एआई तस्वीर)

साल 2026 में सावन की मासिक दुर्गाष्टमी 20 अगस्त, गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन आदिशक्ति माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं. जानें पूजा में कौन सी विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए.

विज्ञापन

Sawan Masik Durgashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. साल 2026 में सावन मास की मासिक दुर्गाष्टमी 20 अगस्त, गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन आदिशक्ति माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ इस व्रत को करता है, उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. मान्यता है कि इस दिन पूजा के दौरान माता दुर्गा को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं, माता दुर्गा को किन-किन चीजों का अर्पण करना शुभ माना जाता है.

मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीजें

Image

अड़हुल के फूल

माता दुर्गा को लाल रंग के अड़हुल यानी गुड़हल के फूल प्रिय माने जाते हैं. यह सुंदरता, शक्ति, शालीनता और प्रेम का प्रतीक है. ऐसे में पूजा के दौरान लाल गुड़हल जरूर चढ़ाएं.

लाल चुनरी

पूजा के दिन माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. लाल रंग को शक्ति, ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि माता रानी को लाल चुनरी चढ़ाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

सिंदूर

माता दुर्गा को सिंदूर अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान माता रानी को सिंदूर चढ़ाने से अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

नारियल

माता दुर्गा की पूजा में नारियल चढ़ाना अच्छा माना जाता है. इसे शुभता और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि पूजा में नारियल अर्पित करने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

यह भी पढ़ें: कजरी तीज: खुशहाल दांपत्य के 5 अचूक उपाय

यह भी पढ़ें:  कजरी तीज कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola