गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग

Updated:
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश और राशिचक्र. फोटो- एआई.

18 अगस्त को गुरु ग्रह का पुष्य से अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश हो चुका है. ज्योतिषाचार्य धनंजय पांडेय के अनुसार, बृ्हस्पति का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष समेत 5 राशि वालों के लिए धन और व्यापार में वृद्धि के योग बना रहा है.

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक प्रत्येक ग्रह गोचर करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, बृहस्पति का 18 अगस्त शाम 6 बजकर 7 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश हो चुका है. इससे पहले ये पुष्य नक्षत्र में संचरण कर रहे थे.

चूंकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह व्यापार, संवाद, तर्कशक्ति और बुद्धि का कारक है. इसलिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है.

आइए, एस्ट्रोलॉजर धनंजय पांडेय से जानते हैं कि गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन किन 4 राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी है.

मेष राशि

अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन से करियर में नया दौर शुरू होगा. कारोबारियों को विशेष आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी. जो लोग संवाद के कार्य से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा. सोने-चांदी का व्यापार करने वालों का करोबार बढ़ेगा.

मिथुन राशि

कारोबार में रुके हुए पैसों को वसूली हो सकती है. आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी. कारोबार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी.

मानसिक विकार दूर होंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम करने वालों को आकस्मिक लाभ मिल सकता है. गुरु से सानिध्य से आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आज 18 अगस्त को फिर बन रहा है दुर्लभ संयोग: स्वाती नक्षत्र के जल संग्रह की सही विधि और वास्तु लाभ

कर्क राशि

बृहस्पति का यह परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में रुका हुआ धन प्राप्त होगी. प्रतियोगी परिक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सामजिक कार्य करने वालों को आकस्मिक यात्रा योग से लाभ होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन वरदान के समान कहा जा सकता है. कारोबारियों को इस बंपर आर्थिक लाभ मिल सकता है. माता-पिता से अचानक धार्मिक लाभ मिल सकता है. विदेशों में कारोबार करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा. जमीन से जुड़े कार्यों से लाभ के योग बनेंगे. मान-सम्मान मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 101, 501 या 1100? जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कितनी दक्षिणा देना है सही

मीन राशि

इस राशि पर बृहस्पति का विशेष प्रभाव रहता है. ऐसे में गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे. पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. रोजगार करने वालों को आर्थिक जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी.


विज्ञापन
दीपेश कुमार ठाकुर

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola