सावन का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Updated:
विज्ञापन

शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन का अंतिम प्रदोष व्रत 25 अगस्त 2026, मंगलवार को रखा जाएगा. अगर आप भी यह व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो जानें इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ समय क्या रहेगा. साथ ही जानें पूजा विधि और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें.

विज्ञापन

Sawan Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत भगवान महादेव को समर्पित होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस वर्ष सावन का अंतिम यानी शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 25 अगस्त 2026, मंगलवार को रखा जाएगा. मंगलवार के दिन त्रयोदशी तिथि पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा.

विज्ञापन
AI Image
AI Image

सावन भौम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त और तिथि समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समय इस प्रकार है:

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 25 अगस्त 2026, सुबह 06:20 बजे से
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 26 अगस्त 2026, सुबह 07:59 बजे तक
  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: 25 अगस्त 2026, शाम 06:24 बजे से रात 08:39 बजे तक

यह भी पढ़ें: कहीं गलत दिशा में तो नहीं रखी ऊंट की मूर्ति? जान लें सही नियम, वरना रुक सकती है तरक्की

सावन भौम प्रदोष व्रत पूजा विधि

AI image
AI image
  1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
  2. शाम को प्रदोष काल से पहले स्नान करें और पूजा की तैयारी करें. इसके बाद शिवलिंग का जल, दूध, गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें.
  3. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल, शमी के पत्ते और सफेद चंदन अर्पित करें.
  4. महादेव को फल और मिठाई का भोग लगाएं.
  5. 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें.
  6. अंत में भगवान शिव की आरती करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें.

भौम प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता है कि भौम प्रदोष के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह व्रत कर्ज से मुक्ति, मंगल दोष के प्रभाव को कम करने और जीवन में सुख-शांति के लिए भी  उत्तम माना जाता है.

यह भी पढ़ें:  पुरानी चाबियां रोक सकती हैं तरक्की? घर में चाबियां रखने से जुड़े वास्तु नियम जानें

यह भी पढ़ें: आप जानते हैं? UP में बसे हैं महादेव के ये 6 अद्भुत धाम, हर मंदिर से जुड़ी है अनोखी कहानी, इस सावन जरूर करें दर्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola