Sawan Last Somwar Vrat 2023: सावन का आखिरी सोमवार आज, पांच शुभ संयोग में महादेव की ऐसे करें पूजा

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 28 Aug 2023 7:29 AM

विज्ञापन

Sawan Last Somwar Vrat 2023: आज सावन का आखिरी सोमवार और प्रदोष व्रत है. सावन मास का अंतिम सोमवर और प्रदोष व्रत एक साथ है. आज आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्ध योग और रवि योग का शुभ संयोग है. प्रदोष शिव पूजा सौभाग्य योग में होगी.

विज्ञापन
undefined
सावन का आखिरी सोमवार आज

Sawan Last Somwar Vrat 2023: देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन है. सावन मास 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. अधिक मास के चलते इस बार सावन दो माह का था, इसलिए सावन में 8 सोमवार व्रत करने का संयोग बना था. वहीं सावन का आठवां और आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 यानि आज है. सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए बेहद खास माने जाते हैं.

undefined
सावन का आखिरी सोमवार बेहद खास

मान्यता है की सावन मास के सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के पास सिर्फ एक सोमवार बचा हुआ है. इसलिए इस दिन आपको विशेष पूजा आराधना करनी चाहिए.

undefined
आखिरी सावन सोमवार 2023

इस साल सावन का 8वां और आखिरी सोमवार व्रत आज है. आज खास संयोग बन रहे हैं. सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण होगा. इसके साथ ही इसी दिन सोम प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है.

undefined
आठवां सावन सोमवार 2023 तिथि

पंचांग के अनुसार आज 28 अगस्त को शाम 06 बजकर 22 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इसके बाद त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में आप सुबह सावन सोमवार व्रत की पूजा के साथ ही शाम को प्रदोष व्रत की पूजा भी कर सकते हैं.

undefined
सावन का आखिरी सोमवार शुभ मुहूर्त

आज सुबह पूजा का मुहूर्त 09 बजकर 09 से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है. इसके बाद प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 09 बजकर 02 तक है.

undefined
सावन के आखिरी सोमवार पर ऐसे करें महादेव की पूजा
  • सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें

  • सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें.

  • फिर गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें.

undefined
सावन सोमवार पूजा विधि
  • भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें.

  • शिव जी शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें.

  • फिर शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें.

  • आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलेनाथ की आरती करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola