Sawan 2025 में कौन से दिन चूड़ियां खरीदना मना है? जानें हरी चूड़ी पहनने के नियम
Sawan 2025 avoid buying bangles on these days
Sawan 2025: सावन के महीने में चूड़ियां खरीदने से जुड़ी सावधानियां जानना जरूरी है, क्योंकि हर दिन इस शुभ वस्तु को खरीदने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता. कुछ विशेष दिन ऐसे होते हैं जब चूड़ी खरीदना वर्जित होता है. जानें किन तिथियों पर इससे बचना चाहिए और इसके पीछे की धार्मिक मान्यता.
Sawan 2025: सावन का महीना हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह समय भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए समर्पित होता है. विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए सावन का माह सौभाग्य और सुंदरता का प्रतीक होता है. इसी कारण इस महीने में हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा भी बहुत खास मानी जाती है, जो नारी सौंदर्य और सुहाग का प्रतीक है.
कब खरीदें हरी चूड़ियां?
सावन में रविवार और मंगलवार को छोड़कर किसी भी शुभ दिन हरी चूड़ियां खरीदी जा सकती हैं. विशेष रूप से श्रावण सोमवार, हरियाली तीज, मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों से पहले हरी चूड़ियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.
सुहागन महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर मेहंदी क्यों है आवश्यक?
मान्यता है कि रविवार (सूर्य ग्रह) और मंगलवार (मंगल ग्रह) को चूड़ियों की खरीदारी शुभ नहीं मानी जाती, इसलिए इन दिनों से बचना चाहिए.
हरी चूड़ी पहनने के नियम
- चूड़ियां पहनते समय भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें.
- शुद्ध जल या गंगाजल से चूड़ियों को धोकर धारण करना शुभ माना जाता है.
- यदि चूड़ियां किसी विशेष व्रत या पूजा के लिए हैं, तो पूजा के बाद ही पहनें.
- चूड़ियां हमेशा स्वच्छ और शांत वातावरण में पहननी चाहिए.
- सावन में हरी चूड़ियां गरीब या जरूरतमंद महिलाओं को दान करना पुण्यदायी होता है.
धार्मिक मान्यता
हरी चूड़ियां स्त्री के सौभाग्य, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक होती हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन में हरी चूड़ी पहनने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति की आयु व समृद्धि में वृद्धि होती है. साथ ही यह माता पार्वती और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का माध्यम भी मानी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










