Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु की आरती, हर काम में मिलेगी सफलता

Updated:
विज्ञापन
Bhagwan Vishnu Aarti

भगवान विष्णु आरती

इसलिए आप भी आज के दिन भगवान विष्णु की आरती का पाठ अवश्य करें.

विज्ञापन

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी हिंदू धर्म के सबसे पवित्र पर्वों में से एक है. इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. इस दिन पूजा, मंत्र जाप, दान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. माना जाता है कि भगवान विष्णु की आराधना से घर में शांति आती है, रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है. भगवान विष्णु की पूजा हमेशा आरती-गान के पाठ के साथ पूर्ण करनी चाहिए. यहां भगवान विष्णु को समर्पित आरती के लिरिक्स प्रस्तुत किए गए हैं.

भगवान विष्णु आरती (Bhagwan Vishnu Aarti)

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।

कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥

यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2025: आज है सफला एकादशी, करें भगवान विष्णु चालीसा का पाठ, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: सफला एकादशी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, श्री हरि का मिलेगा आशीर्वाद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola