Saphala Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: सफला एकादशी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, श्री हरि का मिलेगा आशीर्वाद

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Dec 2025 10:46 AM

विज्ञापन

सफला एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त

Saphala Ekadashi Aarti: पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी जीवन में सफलता, सुख और उन्नति दिलाने वाली मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. आइए जानें सफला एकादशी की पूजा, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व.

विज्ञापन

Saphala Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली सफला एकादशी अपने नाम के अनुसार जीवन के कार्यों में सफलता प्रदान करती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु के साथ माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह व्रत मानसिक शांति देता है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति दिलाता है.

कब है सफला एकादशी 2025

पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी की तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजकर 49 मिनट से होगी और इसका समापन 15 दिसंबर 2025 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को रखा जा रहा है.

सफला एकादशी का पारण कब करें

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है. सफला एकादशी का पारण 16 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक किया जा सकता है. द्वादशी तिथि का समापन उसी दिन रात 11 बजकर 57 मिनट पर होगा.

ये भी पढ़ें: सफला एकादशी पर करें विष्णु जी की आरती, यहां से जानें लाभ और महत्व

किन लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है सफला एकादशी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं या जिनके कार्य बार-बार अटक रहे हैं, उनके लिए सफला एकादशी बेहद लाभकारी मानी जाती है. छात्रों के लिए यह व्रत पढ़ाई में एकाग्रता और अच्छे परिणाम दिलाने वाला माना गया है. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह करियर में प्रगति, प्रमोशन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला दिन माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola