Sakat Chauth 2026: मनोकामनाओं को पूरा करने का त्योहार सकट चौथ आज, जानें सही नियम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jan 2026 7:24 AM
सकट चौथ का धार्मिक महत्व
Sakat Chauth 2026: संकष्टी चतुर्थी 2026 यानी सकट चौथ आज श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है. इस दिन गणेश पूजा और व्रत से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सही नियमों का पालन विशेष फल प्रदान करता है.
Sakat Chauth 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक मास में चतुर्थी तिथि दो बार आती है. शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है, जबकि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी के नाम से प्रसिद्ध है. यह तिथि विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है. इस दिन गणपति के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय, नंदी और चंद्रदेव की पूजा का भी विधान है. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से भक्तों के जीवन से संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
अंगारकी चतुर्थी का विशेष संयोग
सकट चौथ को तिलकुट चौथ भी कहते हैं. इस वर्ष 06 जनवरी 2026, मंगलवार को सकट चौथ पूरे देश में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. मंगलवार के दिन चतुर्थी पड़ने के कारण इस बार अंगारकी चतुर्थी का दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंगारकी चतुर्थी अत्यंत फलदायी मानी जाती है. इस दिन किए गए व्रत और पूजा से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
सकट चौथ 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 06 जनवरी 2026 को प्रातः 08:01 बजे आरंभ होकर 07 जनवरी 2026 को प्रातः 06:52 बजे समाप्त होगी. इसी कारण सकट चौथ का पावन व्रत 06 जनवरी 2026, मंगलवार को ही रखा जाएगा. इस दिन चंद्रदेव का उदय रात्रि 08:54 बजे होगा, जिसके बाद चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने का विशेष महत्व है.
सकट चौथ व्रत के प्रमुख नियम
- सकट चौथ या तिलकुट चौथ के व्रत में कुछ विशेष नियमों का पालन आवश्यक माना गया है.
- पहला, गणेश पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार तुलसी और गणेश जी से जुड़ी घटना के कारण यह परंपरा बनी.
- दूसरा, गणेश जी की सवारी चूहे को इस दिन कदापि कष्ट नहीं देना चाहिए, अन्यथा गणपति अप्रसन्न हो सकते हैं.
- तीसरा, व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. पीले रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं.
- चौथा, चंद्रदेव को अर्घ्य देते समय जल में दूध और अक्षत मिलाया जाता है, लेकिन यह ध्यान रखें कि जल के छींटे पैरों पर न पड़ें.
ये भी पढ़ें: साल के पहले सकट चौथ पर करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर संकट दूर
संकष्टी चतुर्थी का व्रत श्रद्धा, संयम और नियमों के साथ किया जाए तो यह जीवन के कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है. गणपति की कृपा से भक्तों के सभी विघ्न दूर होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










