Sakat Chauth 2026: शुरू हुआ साल की पहली सकट चौथ का शुभ मुहूर्त, जानें चंद्रोदय का समय, पूजा और अर्घ्य विधि
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Jan 2026 8:13 AM
सकट चौथ शुभ मुहूर्त
Sakat Chauth 2026: मंगलवार को इस साल सकट चौथ मनाया जा रहा है. यह व्रत विशेष रूप से संतान की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए माताएं करती हैं. ऐसे में आइए जानें इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा कैसे करें और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.
Sakat Chauth 2026: आज 6 जनवरी 2026 को साल की पहली सकट चौथ मनाई जा रही है. यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो माता सच्चे मन और विधि-विधान से प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की पूजा और व्रत करती हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है. यह व्रत मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुरक्षा और अच्छी सेहत के लिए करती हैं.
पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सकट चौथ 5 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है. इस दिन पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं—
- सुबह: सकट चौथ के दिन सुबह पूजा का शुभ मुहूर्त 05:26 बजे से शुरू होकर 06:21 बजे तक रहेगा.
- दोपहर: दोपहर में पूजा का शुभ मुहूर्त 02:11 बजे से शुरू होकर 02:53 बजे तक रहेगा.
- शाम: शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त 05:36 बजे से शुरू होकर 06:04 बजे तक रहेगा.
सकट चौथ के दिन चंद्रोदय कितने बजे होगा?
सकट चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 54 मिनट बताया गया है.
सकट चौथ पूजा विधि
पूजा वाले दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें. फिर एक चौकी लें और उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करें. पास ही माता दुर्गा की तस्वीर भी रखें.
अब हाथों में अक्षत और फूल लेकर पूजा का संकल्प लें. इसके बाद भगवान गणेश को अक्षत, फूल, धूप, बाती, अगरबत्ती, चंदन और फल अर्पित करें. फिर भगवान गणेश को भोग लगाएं. भोग में इस दिन लड्डू, तिल, गुड़ और शकरकंद जरूर शामिल करें. इसके बाद सकट चौथ की कथा का पाठ करें और भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें. अंत में आरती करें.
शाम की पूजा और अर्घ्य
सकट चौथ के दिन शाम की पूजा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. शाम को दोबारा स्नान करें और पूजा करें. रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें. अर्घ्य देने के लिए एक तांबे का लोटा और एक थाली लें. लोटे में जल, अक्षत, दूर्वा, तिल, अनाज और फूल डालें. वहीं थाली में दीपक, अक्षत, चंदन और फूल रखें.सबसे पहले चंद्रमा की पूजा करें. इसके बाद चंद्र देव के मंत्रों का जाप करते हुए जल अर्पित करें और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें.
यह भी पढ़ें: Sakat Chauth 2026: मनोकामनाओं को पूरा करने का त्योहार सकट चौथ आज, जानें सही नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










