Raksha Bandhan 2025 Date: इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही वक्त

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :08 Aug 2025 9:30 AM
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat

Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat

Raksha Bandhan Kab hai, 2025 date, shubh muhurat: जानिए रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा, राखी बांधने का शुभ समय कितने घंटे रहेगा और इस खास अवसर पर किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधने की परंपरा है, इसलिए सही समय की जानकारी बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025 Kab hai , Date, Shubh Muhurat : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के वचन का पावन त्योहार है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवनभर उसकी रक्षा का संकल्प लेता है. यह पर्व प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. लेकिन वर्ष 2025 में लोगों के मन में यह भ्रम है कि रक्षाबंधन 8 अगस्त को है या 9 अगस्त को? आइए जानें रक्षाबंधन की सटीक तिथि क्या है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब रहेगा.

कब है रक्षाबंधन 2025? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Kab hai and shubh muhurat)

रक्षाबंधन 2025 को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि यह पर्व 8 अगस्त को मनाया जाएगा या 9 अगस्त को. आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार इसकी सही तिथि और कारण:

यह भी पढ़ें: सुहागन महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर मेहंदी क्यों है आवश्यक?

  • श्रावण पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 8 अगस्त 2025, दोपहर 2:12 बजे
  • श्रावण पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त 2025, दोपहर 1:24 बजे

पंचांग के अनुसार, उदया तिथि यानी जिस दिन सूर्योदय के समय पूर्णिमा हो, उसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस आधार पर रक्षाबंधन 2025 की सही तिथि 9 अगस्त, शनिवार को रहेगी. इसी दिन राखी बांधने और भाई-बहन के प्रेम का उत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन 2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?(Shubh Muhurat for tying Rakhi on Raksha Bandhan 2025)

rakhi 2025
rakhi 2025 : राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन 2025 के दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय काफी लंबा रहेगा. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी सुबह 5:35 बजे से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक बांध सकती हैं. इसके बाद भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो राखी बांधने के लिए शुभ नहीं मानी जाती. इसलिए शुभ फल की कामना करते हुए इसी निर्धारित समय में राखी बांधना उत्तम रहेगा.

रक्षाबंधन का सांस्कृतिक महत्व (Cultural Significance of Raksha Bandhan)

रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि इसका सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी गहरा है. इस दिन बहनें अपने भाई की रक्षा की कामना के साथ-साथ परिवार और समाज की समृद्धि व सुरक्षा की भी प्रार्थना करती हैं. कई जगहों पर पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पेड़ों को राखी बांधी जाती है, वहीं बहनें सैनिकों को राखी भेजकर उनका सम्मान करती हैं. कुछ स्थानों पर गुरु, मित्र या अन्य प्रियजनों को भी राखी बांधने की परंपरा निभाई जाती है.

यह भी पढ़ें: इन राखियों से मिलेगा ग्रहदोषों से छुटकारा, जानें कौन-सी राखी है आपके भाई के लिए सही

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola