Premanand Ji Maharaj: सावधान! पार्टनर की ये आदतें रिश्ते को बना सकती हैं जहर, तुरंत तोड़ दें रिश्ता, प्रेमानंद महाराज की सलाह
Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Dec 2025 10:33 AM
तलाक को लेकर महाराज की सलाह (एआई तस्वीर)
Premanand Ji Maharaj: पति-पत्नी का रिश्ता उतार-चढ़ाव से भरा होता है. इस रिश्ते में कभी प्रेम होता है तो कभी तकरार. ऐसे में कई बार पति और पत्नी के मन में एक-दूसरे को छोड़ने यानी तलाक देने का ख्याल आता है. इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हर छोटे मुद्दे पर ऐसा नहीं करना चाहिए. हालांकि वह कुछ गंभीर परिस्थितियों के बारे में बताते हैं, जिनमें ऐसा किया जा सकता है.
Premanand Ji Maharaj: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाज़ुक होता है. यह रिश्ता प्रेम और विश्वास के आधार पर चलता है. हालांकि यह प्रेम और विश्वास हमेशा बनाए रखना कठिन होता है. जिस तरह पति और पत्नी के रिश्ते में प्रेम होता है, ठीक उसी तरह नोक-झोंक भी होती है. कभी-कभी यह नोक-झोंक बड़ा विवाद भी बन जाती है. कई बार महसूस होता है कि रिश्ते को समाप्त कर दिया जाए, रिश्ता अब और नहीं निभाया जाएगा. घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच जब पार्टनर के साथ झगड़े होते हैं तो ऐसे विचार आना आम बात है. लेकिन इन विचारों से लड़कर जो अपने प्रेम को प्राथमिकता देते हैं उनका रिश्ता बना रहता है, और जो ऐसा नहीं कर पाते उनका रिश्ता टूट जाता है. इसी नाजुक मुद्दे पर प्रेमानंद महाराज ने पति-पत्नी के रिश्ते की उन परिस्थितियों के बारे में चर्चा की, जिनमें पति-पत्नी चाहें तो एक-दूसरे का त्याग कर सकते हैं.
पति-पत्नी को किन परिस्थितियों में एक-दूसरे को छोड़ देना चाहिए?
प्रेमानंद महाराज भारत के एक प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु हैं. देश में करोड़ों लोग उन्हें मानते और सुनते हैं. प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन स्थित अपने आश्रम में पति-पत्नी के रिश्ते के मुद्दे पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में पति और पत्नी को एक-दूसरे का त्याग करना चाहिए.
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यदि पति या पत्नी व्यभिचारी यानी धोखा देने वाला हो, या किसी अन्य के साथ अनुचित संबंध में हो, तो सिर्फ उसी स्थिति में दोनों को एक-दूसरे का त्याग करना चाहिए. उनका कहना है कि पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा है, जिसमें झगड़े होना स्वाभाविक है, लेकिन केवल झगड़ों के कारण कभी भी रिश्ता समाप्त नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि आपका पार्टनर आपसे प्रेम करता है, रिश्ते का सम्मान करता है और आपके प्रति समर्पित है, तो आपको इन चीज़ों को अधिक महत्व देना चाहिए और रिश्ते को संभालकर रखना चाहिए. वह कहते हैं कि यदि पत्नी आपसे प्रेम करती है और आपके अधीन रहने वाली है, तो ऐसे में अगर पत्नी रोज़ 100 गालियां भी दे, तब भी उसे त्यागने का विचार मन में नहीं लाना चाहिए.
व्यभिचारी पति या पत्नी का त्याग
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यदि पति या पत्नी व्यभिचारी हो, तो वह चाहे कितने भी सुंदर या आकर्षक क्यों न हों, उनका त्याग कर देना चाहिए, वरना जीवन और धर्म दोनों संकट में पड़ सकते हैं. इसलिए ऐसे लोगों से संबंध समाप्त कर देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










