Pradosh Vrat 2025: इस दिन रखा जाएगा जून में प्रदोष व्रत, पूजा का सही समय और विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jun 2025 9:04 AM

विज्ञापन

Pradosh Vrat June 2025

Pradosh Vrat 2025: जून 2025 में आने वाला प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना गया है. इस दिन श्रद्धालु उपवास रखकर शिव-पार्वती की पूजा करते हैं. मान्यता है कि प्रदोष व्रत से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. जानें तिथि, समय और पूजा विधि.

विज्ञापन

Pradosh Vrat June 2025: हर महीने दो बार आने वाला प्रदोष व्रत शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है. यह व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है.मान्यता है कि इस दिन पूरे श्रद्धा और नियम से व्रत रखने वाले भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है.जून 2025 में यह व्रत दो बार पड़ेगा, एक बार शुक्ल पक्ष में और दूसरी बार कृष्ण पक्ष में. अगर आप भी इस बार प्रदोष व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए इसकी तारीखें, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी.

जून 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत?

Mahesh Navami 2025 के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी उन्नति

पहला प्रदोष व्रत – शुक्ल पक्ष (ज्येष्ठ माह)

  • तारीख: 8 जून 2025 (रविवार)
  • त्रयोदशी तिथि शुरू: 8 जून सुबह 7:17 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 9 जून सुबह 9:35 बजे
  • इसलिए पहला व्रत 8 जून को रखा जाएगा.

दूसरा प्रदोष व्रत – कृष्ण पक्ष (आषाढ़ माह)

  • तारीख: 23 जून 2025 (सोमवार)
  • त्रयोदशी तिथि शुरू: 23 जून रात 1:21 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 23 जून रात 10:09 बजे
  • इसलिए दूसरा व्रत 23 जून को रखा जाएगा.

प्रदोष व्रत की पूजा विधि (आसान तरीके से)

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत रखने का संकल्प लें. इसके बाद पूजा की तैयारी करें-
  • पूजा स्थान पर शिवलिंग स्थापित करें.
  • भगवान शिव को जल अर्पित करें और बेलपत्र, आक के फूल, मदार और गुड़हल चढ़ाएं.
  • ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ त्र्यंबकं यजामहे’ जैसे शिव मंत्रों का जाप करें.
  • प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें या सुनें.
  • शिव परिवार (मां पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय) की पूजा करें.
  • अंत में शिव आरती करें और भोग में भगवान को उनका प्रिय प्रसाद अर्पित करें.

प्रदोष व्रत खोलने का नियम (पारण)

प्रदोष व्रत का पारण यानी व्रत खोलना अगले दिन किया जाता है, जब पूजा और नियम पूरे हो जाते हैं.

प्रदोष व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति आती है, मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.इस दिन व्रत रखने से विशेष पुण्य मिलता है और भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों के सारे कष्ट दूर कर देते हैं. अगर आप जून में शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इन दोनों तारीखों को याद रखें और पूरे विधि-विधान से प्रदोष व्रत जरूर करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola