Pitru Paksha 2025: शुरू होने जा रहा है पितृ पक्ष, जानें श्राद्ध की तिथियां

Updated:
विज्ञापन
Pitru Paksha 2025 Date

पितृ पक्ष 2025 कब से शुरू

Pitru Paksha 2025 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है. इस अवधि में लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म करते हैं. साल 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर को समाप्त होगा. आइए जानते हैं इसकी तिथियां और महत्व.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2025 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है. इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष का समय रहता है. इस पावन अवधि में पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दौरान पितरों को जल अर्पण करने और विधि-विधान से श्राद्ध करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है.

कब से शुरू होगा पितृ पक्ष ?

वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है और यह आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक चलते हैं. वर्ष 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से आरंभ होकर 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होंगे.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध कभी भी शाम के समय नहीं करना चाहिए. पितृ पक्ष में श्राद्ध करने के लिए दोपहर का समय सबसे उत्तम माना जाता है.

पितृ पक्ष 2025 की तिथियां

  • पूर्णिमा श्राद्ध – 07 सितंबर 2025, रविवार
  • प्रतिपदा श्राद्ध – 08 सितंबर 2025, सोमवार
  • द्वितीया श्राद्ध – 09 सितंबर 2025, मंगलवार
  • तृतीया श्राद्ध – 10 सितंबर 2025, बुधवार
  • चतुर्थी श्राद्ध – 10 सितंबर 2025, बुधवार
  • पंचमी श्राद्ध – 11 सितंबर 2025, बृहस्पतिवार
  • महा भरणी – 11 सितंबर 2025, बृहस्पतिवार
  • षष्ठी श्राद्ध – 12 सितंबर 2025, शुक्रवार
  • सप्तमी श्राद्ध – 13 सितंबर 2025, शनिवार
  • अष्टमी श्राद्ध – 14 सितंबर 2025, रविवार
  • नवमी श्राद्ध – 15 सितंबर 2025, सोमवार
  • दशमी श्राद्ध – 16 सितंबर 2025, मंगलवार
  • एकादशी श्राद्ध – 17 सितंबर 2025, बुधवार
  • द्वादशी श्राद्ध – 18 सितंबर 2025, बृहस्पतिवार
  • त्रयोदशी श्राद्ध – 19 सितंबर 2025, शुक्रवार
  • मघा श्राद्ध – 19 सितंबर 2025, शुक्रवार
  • चतुर्दशी श्राद्ध – 20 सितंबर 2025, शनिवार
  • सर्वपितृ अमावस्या – 21 सितंबर 2025, रविवार

ये भी पढ़े: पितृ पक्ष की होने वाली है शुरुआत, इन मंत्रों के जप से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

 पितृ पक्ष 2025 में षष्ठी एवं सप्तमी का श्राद्ध-तर्पण एक ही दिन, रखें विशेष ध्यान

पितृपक्ष में करें इन चीजों के दान, पितर होंगे प्रसन्न, बरसेगी अपार कृपा

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है और यह आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक चलते हैं. वर्ष 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से आरंभ होकर 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होंगे.