Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पितरों को जल अर्पित करना, जानें महत्व और नियम
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Sep 2025 2:10 PM
Pitru Paksha 2025, (AI Image)
Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को जल अर्पित करने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति पितृ पक्ष में सही तरीके से नियमों का पालन कर पितरों को जल अर्पित करता है, उस पर पितरों की कृपा सदा बनी रहती है.
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है. हर वर्ष यह भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि के बाद से शुरू होता है. इस समय लोग अपने पितरों को याद करने, उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध करते हैं. मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पितर 16 दिनों के लिए धरती पर आते हैं. ऐसे में जो व्यक्ति नियमों का पालन करते हुए विधिविधान से पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करता है, उसे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दौरान पितरों को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है.
पितरों को जल अर्पित करने का नियम
पितृ पक्ष में तर्पण करने के दौरान व्यक्ति को दक्षिण दिशा की ओर मुख करना चाहिए. हाथ में जल, तिल और कुश लेकर पितरों का स्मरण करते हुए तर्पण करें. जल अर्पित करते समय “ॐ पितृदेवाय नमः” मंत्र का जाप करना शुभ होता है. तर्पण के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग सबसे उत्तम माना गया है.
कुतुप वेला का महत्व
शास्त्रों के अनुसार पितरों को जल अर्पित करने का सबसे अच्छा और सही समय कुतुप वेला है. यह समय प्रातः सूर्योदय के बाद से लेकर लगभग दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहता है. इसी समय तर्पण करना सबसे फलदायक माना गया है.
पितृ पक्ष का महत्व
मान्यता है कि पितृ पक्ष में जल अर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इससे घर में खुशहाली और सफलता आती है तथा पितरों का आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Indira Ekadashi 2025 Date: 16 या 17 सितंबर, कब है इंदिरा एकादशी, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










