Paush Purnima 2026: कब है नए साल की पहली पूर्णिमा? जानें तिथि, चंद्रोदय समय और महत्व
Published by : Neha Kumari Updated At : 30 Dec 2025 1:39 PM
पौष पूर्णिमा 2026
Paush Purnima 2026: नए साल में पहली पूर्णिमा कब पड़ेगी, इसे लेकर लोगों में काफी भ्रम है. ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि साल 2026 में पौष पूर्णिमा कब रखी जाएगी, इस दिन चंद्रोदय का समय क्या रहेगा और इसका धार्मिक महत्व.
Paush Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना गया है. माना जाता है कि पूर्णिमा की रात चंद्रदेव अपनी सोलह कलाओं में होते हैं, जिसके कारण इस दिन वातावरण बेहद शुद्ध और सकारात्मक हो जाता है. इस दिन धार्मिक कार्य, स्नान-दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. अब जब साल 2025 समाप्ति की ओर है और नया साल दस्तक देने वाला है, तो ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आने वाले नए साल यानी 2026 की पहली पूर्णिमा तिथि कब पड़ेगी. आइए इस लेख के माध्यम से इसका उत्तर जानते हैं.
साल 2026 की पहली पूर्णिमा कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा की तिथि 2 जनवरी की शाम 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी. वहीं इसका समापन 3 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी 2026 को रखा जाएगा.
पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय क्या है?
पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय 3 जनवरी की शाम 6 बजकर 11 मिनट बताया गया है.
पौष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व क्या है?
पौष पूर्णिमा के पावन दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा की जाती है. माना जाता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने, पूजा-पाठ करने और जरूरतमंदों को दान देने से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा प्राप्त होती है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है, पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में खुशहाली बनी रहती है.
पौष पूर्णिमा के दिन किन-किन चीजों का दान करें?
पौष पूर्णिमा के दिन वस्त्र, कंबल, गर्म कपड़े, अनाज और गरीबों को भोजन कराना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों में बरकत होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
यह भी पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










