Papankusha Ekadashi 2025: आज पापाकुंशा एकादशी पर इस मुहूर्त में करें विष्णुजी की पूजा

Updated:
विज्ञापन
Papankusha Ekadashi 2025 today on 3 october 2025

आज इस मुहूर्त में करें पापाकुंशा एकादशी की पूजा

Papankusha Ekadashi 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी है, जिसे मोक्ष प्रदायक एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और व्रत करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि, शांति तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Papankusha Ekadashi 2025: आश्विन मास देवी दुर्गा की आराधना का महीना माना जाता है. नवरात्रि और विजयादशमी के बाद इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस व्रत का संकल्प लेने से व्रती के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पापांकुशा एकादशी का शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 02 अक्टूबर 2025, शाम 07:10 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 03 अक्टूबर 2025, शाम 06:32 बजे
  • व्रत पारण: 04 अक्टूबर 2025, सुबह 06:16 से 08:37 तक
  • उदया तिथि 03 अक्टूबर को मिलने के कारण व्रत इसी दिन किया जाएगा. पारण 04 अक्टूबर की सुबह शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए.

पापांकुशा एकादशी का धार्मिक महत्व

पद्म पुराण और भागवत पुराण के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत करने वाला व्यक्ति न केवल धन और सुख-समृद्धि प्राप्त करता है, बल्कि मृत्यु के बाद स्वर्गलोक की प्राप्ति भी करता है. इसीलिए इसे “मोक्ष प्रदायक एकादशी” भी कहा गया है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करनी चाहिए. तुलसी पत्र, पीले पुष्प, धूप, दीप और पंचामृत से पूजा करने का विशेष महत्व है. रात्रि में भजन-कीर्तन और जागरण करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: पापांकुशा एकादशी पर इस विधि से करें श्रीविष्णु की पूजा, जानें विधि

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola