Onam 2025: कब मनाया जाएगा ओणम, ऐसे मनाया जाता है केरल का फसल पर्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Aug 2025 2:23 PM

विज्ञापन

Onam 2025 date (AI Generated Image)

Onam 2025: ओणम केरल का प्रमुख फसल पर्व है, जिसे हर साल धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु के वामन अवतार और राजा महाबली की स्मृति से जुड़ा है। फूलों की सजावट, नाव दौड़, सांस्कृतिक नृत्य और पारंपरिक भोज इसकी खासियत हैं.

विज्ञापन

Onam 2025: ओणम केरल का प्रमुख पर्व है, जो मानसून के अंत और फसल कटाई की शुरुआत का प्रतीक है. यह उत्सव परंपरागत रीति-रिवाजों, नृत्यों और नौका-दौड़ के साथ मनाया जाता है और असुरराजा महाबली की स्मृति को समर्पित है. वर्ष 2025 में ओणम का पर्व 26 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक मनाया जाएगा.

ओणम 2025 कब है?

ओणम मलयालम पंचांग के चिंगम महीने में मनाया जाने वाला दस दिवसीय पर्व है, जो आमतौर पर अगस्त-सितंबर के बीच आता है. इसकी शुरुआत अथम नक्षत्र से होती है और यह तिरुवोनम के दिन सम्पन्न होता है. 2025 में ओणम उत्सव 26 अगस्त से आरंभ होगा और शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को समाप्त होगा.

मुख्य दिन तिरुवोनम नक्षत्र 4 सितंबर रात 11:44 बजे से शुरू होकर 5 सितंबर रात 11:38 बजे तक रहेगा.

ओणम त्योहार क्यों मनाया जाता है

ओणम भारत का एक प्राचीन और महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो मुख्य रूप से केरल राज्य में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार भगवान विष्णु के वामन अवतार की आराधना के लिए मनाया जाता है और साथ ही लोक-संस्कृति, परंपराओं, संगीत, नृत्य और साहित्य का उत्सव भी है.

ओणम न केवल मलयालम भाषा बोलने वालों का पर्व है, बल्कि भारत के अन्य राज्यों और विदेशों में बसे लोग भी इसे उत्साहपूर्वक मनाते हैं. इस दौरान घर-घर रंगीन पुक्कलम (फूलों की सजावट), पारंपरिक ओणम साध्या भोज, संगीत, नृत्य और नाव दौड़ जैसे कार्यक्रम होते हैं.

इस पर्व की खासियत है पुलिक्कली नृत्य, जिसमें लोग बाघ की तरह रंग-रोगन कर समूह में नृत्य करते हैं. हर साल अगस्त-सितंबर में मनाया जाने वाला यह पर्व एकता, आनंद और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola