Numerology Horoscope Today: आज 6 जनवरी 2026 का मूलांक उपाय, अंक बदलेंगे दिन की दिशा

Numerology Horoscope Today: आज 6 जनवरी 2026, मंगलवार को मूलांक 1 से 9 के लिए बताए गए विशेष उपाय करने से ग्रहों की नकारात्मकता कम होती है, आत्मबल बढ़ता है और दिन भर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं.
Numerology Horoscope Today: आज 6 जनवरी 2026, मंगलवार को मूलांक अनुसार किए गए सरल उपाय भाग्य को सक्रिय करते हैं. हनुमान और शिव कृपा से बाधाएं घटती हैं, आत्मबल बढ़ता है और दिन सकारात्मक परिणाम देता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का मूलांक भविष्यफल.
आज का मूलांक उपाय (1 से 9) | मंगलवार विशेष
मूलांक 1 (सूर्य)
सूर्योदय पर तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. गुड़ का दान करें. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा.
मूलांक 2 (चंद्र)
चावल या दूध दान करें. मन की चंचलता कम होगी और भावनात्मक संतुलन बनेगा.
मूलांक 3 (गुरु)
पीले फूल अर्पित करें, “ॐ गुरवे नमः” जपें. भाग्य सहयोग करेगा, पढ़ाई-करियर में लाभ होगा.
मूलांक 4 (राहु)
सरसों के तेल का दीपक जलाएं. निर्णयों में स्पष्टता आएगी और भ्रम घटेगा.
मूलांक 5 (बुध)
गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं. वाणी और व्यापार में सुधार होगा.
मूलांक 6 (शुक्र)
सफेद मिठाई दान करें. संबंधों में मधुरता और आकर्षण बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें: आज मंगलवार 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा, सिंह और मीन राशि वाले रहें सावधान, दुर्घटना का योग
मूलांक 7 (केतु)
ध्यान करें और “ॐ केतवे नमः” जपें. मानसिक शांति और अंतर्दृष्टि बढ़ेगी.
मूलांक 8 (शनि)
काले तिल दान करें. धैर्य बढ़ेगा और रुके काम गति पकड़ेंगे.
मूलांक 9 (मंगल)
हनुमान जी को सिंदूर व लाल फूल अर्पित करें. साहस बढ़ेगा और शत्रु बाधा घटेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










