New Year 2026 Guru Pradosh Vrat: आज नए साल का आगाज प्रदोष व्रत से, बरसेगी शिव कृपा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2026 5:15 AM

विज्ञापन

गुरु प्रदोष व्रत 1 जनवरी 2026

New Year 2026 Shubh Sanket: नववर्ष 2026 की शुरुआत बेहद शुभ मानी जा रही है, क्योंकि साल का पहला ही दिन गुरु प्रदोष व्रत के संयोग से बन रहा है. यह शिवभक्तों के लिए विशेष फलदायी संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

New Year 2026 Guru Pradosh Vrat: नववर्ष 2026 शिवभक्तों के लिए खास सौगात लेकर आ रहा है. साल की शुरुआत ही गुरु प्रदोष व्रत से हो रही है, जिसे ज्योतिष और धर्म—दोनों ही दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है. खास बात यह है कि जनवरी महीने में तीन बार प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है, जिससे इस माह का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि नए साल की शुरुआत प्रदोष व्रत से होने पर भगवान शिव की विशेष कृपा पूरे वर्ष बनी रहती है.

आज है साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत?

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को रात 1 बजकर 47 मिनट पर हो चुकी है. वहीं इस तिथि का समापन 1 जनवरी 2026 को रात 10 बजकर 22 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, आज 1 जनवरी 2026, गुरुवार को प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. यह पौष माह का अंतिम, लेकिन साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत है.

गुरु प्रदोष व्रत का महत्व

शास्त्रों में गुरु प्रदोष व्रत को अत्यंत फलदायी बताया गया है. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से शत्रुओं का नाश होता है और साधक को ज्ञान, सौभाग्य और यश की प्राप्ति होती है. जिन लोगों के विवाह में अड़चनें आ रही हों, उनके लिए गुरु प्रदोष व्रत विशेष लाभकारी माना गया है. इसके साथ ही यह व्रत धन-समृद्धि को बढ़ाता है और कुंडली में गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करता है.

कैसे करें गुरु प्रदोष व्रत की पूजा?

प्रदोष व्रत में सायंकाल के समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना श्रेष्ठ माना गया है. पूजा के लिए मंदिर या घर में एक चौकी पर शिव-पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान शिव को लाल और पीले फूलों की माला अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं. चंदन और कुमकुम से तिलक करें तथा सफेद मिठाई, फल और पकवान का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें: प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें महादेव की आरती

इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें, शिव-पार्वती की आरती करें और अंत में पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप तथा शिव चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि इस विधि से पूजा करने पर भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं.

 डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों पर आधारित है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola