Navaratri 2025 Bhog: नवरात्रि पर इन फलों को भूलकर भी ना करें मां को अर्पित, पूजा में रखें विशेष सावधानी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Sep 2025 8:17 AM
Navaratri 2025 Bhog: नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है. इन नौ दिनों में माता रानी को भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है. लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें गलती से भी देवी को नहीं चढ़ाना चाहिए. आइए जानें कौन से फल अर्पित करने से बचना चाहिए.
Navaratri 2025 Bhog: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इन नौ दिनों में भक्तजन मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान माता रानी को भोग अर्पित करने का भी विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि मां को प्रसन्न करने के लिए भोग हमेशा शुद्ध, सात्विक और ताजे फलों का होना चाहिए.
माता रानी को न चढ़ाएं ये फल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दिनों में माता रानी को कुछ फल भूलकर भी अर्पित नहीं करने चाहिए. इनमें नींबू, इमली, नाशपाती, अंजीर और सूखा नारियल शामिल हैं. इन फलों को अशुभ माना जाता है और इन्हें देवी को चढ़ाने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. इसके साथ ही यदि कोई फल जूठा, गला-सड़ा या बासी हो तो उसे भी भोग के रूप में नहीं चढ़ाना चाहिए. ऐसा करना माता रानी का अपमान माना जाता है.
मां दुर्गा के प्रिय फल
वहीं, नवरात्रि के नौ दिनों में कुछ विशेष फल माता रानी को बेहद प्रिय माने गए हैं. इनमें अनार, शरीफा, सिंगाड़ा और जटा वाला नारियल (जिसमें रेशे यानी जटा हो) शामिल हैं. इन फलों का भोग लगाने से मां दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. अनार समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है, शरीफा सेहत और दीर्घायु का संकेत देता है, जबकि सिंगाड़ा ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने वाला फल है. वहीं जटा वाला नारियल देवी मां को अत्यंत प्रिय है और इसे अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है.
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, करें चालीसा का पाठ, बरसेगी माता की कृपा
पूजा में रखें विशेष सावधानी
इस प्रकार, नवरात्रि में भोग लगाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए कि केवल ताजे, पवित्र और शुभ फल ही मां दुर्गा को अर्पित करें. शुद्ध भोग से पूजा सफल होती है और साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










