Mokshada Ekadashi 2025 Vrat Katha: मोक्षदा एकादशी आज, सुनें पुण्य देने वाली पौराणिक व्रत कथा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Dec 2025 7:36 AM
मोक्षदा एकादशी व्रत कथा
Mokshada Ekadashi 2025 Vrat Katha: मोक्षदा एकादशी के पावन दिन पर व्रत रखने के साथ इसकी कथा सुनना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस कथा को श्रद्धा से सुनने पर पापों का नाश होता है, पूर्वजों को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है. आज जरूर जानें इसकी खास व्रत कथा.
Mokshada Ekadashi 2025 Vrat Katha: सनातन धर्म में एकादशी का बेहद खास स्थान है. हर एकादशी को शुभ, सौभाग्य देने वाली और पवित्र माना जाता है. लेकिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी का महत्व सबसे अलग है. इसे मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी कहा गया है, इसलिए इसका नाम पड़ा—मोक्षदा एकादशी. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के पाप कट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है. इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है, जिससे इस तिथि का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है.
पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाभारत युद्ध से पहले कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन, धर्म और आत्मा के रहस्यों से भरी श्रीमद्भगवद् गीता का उपदेश इसी दिन दिया था. इसलिए यह तिथि भक्ति, अध्यात्म, संयम और साधना के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है.
कब है मोक्षदा एकादशी?
पंचांग के अनुसार, अगहन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को रात 9:29 बजे होगी. यह तिथि 1 दिसंबर को रात 7:01 बजे समाप्त होगी. चूंकि धर्मशास्त्रों में सूर्योदय के आधार पर तिथि मान्य होती है, इसलिए 1 दिसंबर को ही मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.
मोक्षदा एकादशी व्रत कथा: क्यों बढ़ जाता है इस दिन का महत्व?
कथा के अनुसार, प्राचीन समय में गोकुल नामक राज्य पर वैखानस नाम के राजा का शासन था. यह राजा बहुत धर्मपरायण, न्यायप्रिय और प्रजा के सुख-दुख का ख्याल रखने वाला था. उसके राज्य में वेदों के ज्ञानी और विद्वान भी बड़ी संख्या में रहते थे.
ये भी देखें: आज है मोक्षदा एकादशी, भद्रा के साए में रखा जाएगा ये व्रत
एक रात राजा ने भयानक सपना देखा जिसमें उसके पिता नर्क में कष्ट झेलते हुए उससे मुक्ति की गुहार लगा रहे थे. सपना टूटते ही राजा बेचैन हो उठा. उसने विद्वानों को बुलाकर स्वप्न का कारण पूछा, लेकिन कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका.
अंत में राजा को पर्वत मुनि के आश्रम जाने की सलाह दी गई. पर्वत मुनि अपने ध्यान से भूत, वर्तमान और भविष्य सब जानने वाले महान ऋषि थे. राजा ने मुनि से अपनी समस्या बताई. मुनि ने ध्यान लगाकर राजा के पिता के पाप कर्मों का ज्ञान किया और राजा से कहा कि वह मार्गशीर्ष माह में आने वाली मोक्षदा एकादशी का व्रत करे.
राजा ने अपने परिवार सहित विधि-विधान से व्रत किया और उसका पुण्य अपने पिता को अर्पित कर दिया. व्रत के प्रभाव से उसके पिता को नर्क से मुक्ति मिल गई. प्रसन्न होकर उन्होंने राजा को अनेक आशीर्वाद दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










