आज है मासिक शिवरात्रि, जानें व्रत और पूजन की सही विधि

Updated:
विज्ञापन
Masik Shivratri 2025 today on 26 April

Masik Shivratri 2025 today on 26 April

Masik Shivratri 2025: हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इसे एक अत्यंत पवित्र अवसर माना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं. ऐसा विश्वास है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को विशेष भोग अर्पित करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.

विज्ञापन

Masik Shivratri 2025: हर महीने भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत आयोजित किया जाता है. इस विशेष दिन को भोलेनाथ के भक्त अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से सभी समस्याएँ समाप्त हो जाती हैं और जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है. आइए जानते हैं भोपाल के ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस दिन का शुभ समय, पूजा विधि और कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए.

आज है मासिक शिवरात्रि

  • अप्रैल महीने की मासिक शिवरात्रि 26 तारीख, यानी आज शनिवार को मनाई जा रही है.
  • मासिक शिवरात्रि की पूजा कैसे करें?
  • मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें.
  • अब शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, शुद्ध घी, दही, चीनी और शहद अर्पित करें.
  • इसके बाद बेलपत्र, फूल, भांग और धतूरा अर्पित करें.
  • धूप-दीप जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें और नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें.
  • पूजा के समापन पर शिवजी की आरती करें और उन्हें भोग अर्पित करें.

इन मंत्रों का करें जाप

शिवरात्रि की पूजा में मंत्रों का जाप अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. आप इन मंत्रों का जप कर विशेष पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.

 पहली बार वट सावित्री व्रत कर रही हैं? आपकी हर शंका का जवाब यहां मिलेगा

ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ सांब सदाशिव नमो नमः
ऊं पषुप्ताय नमः

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola