Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें मनोकामना पूरी करने वाले मंत्र का जप

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Dec 2025 11:54 AM

विज्ञापन

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन मंत्रों के जाप से मिलेगा फायदा

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु की विशेष आराधना के लिए शुभ माना जाता है. इस पवित्र तिथि पर किए गए मंत्र जप से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. श्रद्धा और नियमपूर्वक मंत्र जप करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष या अगहन पूर्णिमा हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पुण्यदायी मानी जाती है. इस दिन किए गए स्नान, पूजा और दान से न केवल पापों का क्षय होता है, बल्कि व्यक्ति को मनचाहे फल भी प्राप्त होते हैं. माना जाता है कि यह पूर्णिमा  दिन धार्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है और भगवान विष्णु, चंद्रदेव तथा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है. यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से इस दिन किए जाने वाले प्रमुख उपाय और उनके फायदे.

गंगा स्नान का महत्व: दूर होते हैं सभी दोष

अगहन पूर्णिमा पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पाप मिटते हैं और व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. अगर कोई गंगा तट या किसी तीर्थ स्थल तक नहीं जा पाता, तो घर पर स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी उतना ही फलदायी माना गया है.

भगवान विष्णु की पूजा: मिलता है पूरे महीने का फल

मार्गशीर्ष महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस पूर्णिमा पर उनकी पूजा का विशेष महत्व है. यदि किसी कारण आप पूरे महीने पूजा नहीं कर पाए हों, तो इस दिन विधि-विधान से श्री हरि की आराधना करके पूरे महीने का पुण्य प्राप्त किया जा सकता है. इस दिन व्रत रखकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है. कहा जाता है कि इससे साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में शुभता बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: पूर्णिमा के दिन क्यों जरूरी है चंद्रमा की पूजा?

चंद्रदेव की पूजा: मन को मिलता है संतुलन

पूर्णिमा तिथि चंद्रदेव से जुड़ी होती है, इसलिए इस दिन उनका विशेष पूजन किया जाता है. कहा जाता है कि चंद्रदेव की कृपा से मन शांत रहता है, निर्णय क्षमता बढ़ती है और मानसिक तनाव दूर होता है. चंद्रोदय के समय दूध, जल और पुष्प से अर्घ्य देने और चंद्रदेव को खीर का भोग लगाने से विशेष लाभ मिलता है.

मां लक्ष्मी की कृपा पाने का उपाय

धन और समृद्धि की कामना करने वालों के लिए अगहन पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल, कमलगट्टा, पीली कौड़ी और गोमती चक्र अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है. शुद्ध घी का दीपक जलाकर श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-वैभव का वास होता है.

मनोकामना पूरी करने वाला मंत्र जप

भगवान विष्णु की पूजन में “ऊं नमो भगवते वासुदेवाय” या “ऊं नमो नारायणाय” मंत्र का जप करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. तुलसी या चंदन की माला से श्रद्धापूर्वक जप करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के ये उपाय न सिर्फ जीवन में सकारात्मकता लाते हैं, बल्कि मन को शांत और आत्मा को पवित्र करने में भी मदद करते हैं.

कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा

पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर की सुबह 08:37 बजे शुरू होकर 5 दिसंबर की सुबह 04:43 बजे खत्म होगी. हालांकि उदया तिथि इस बार उपलब्ध नहीं है, इसलिए चंद्रोदय का महत्व बढ़ जाता है. क्योंकि पूर्णिमा के चंद्रमा को अर्घ्य इसी समय दिया जाता है. 4 दिसंबर को पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय होने के कारण यही दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा माना जाएगा. इसी दिन व्रत, गंगा स्नान, दान और लक्ष्मी तथा सत्यनारायण भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola