Mantras For Children: बच्चों के लिए 11 पावरफुल मंत्र, मन, बुद्धि और आत्मबल के लिए वरदान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Nov 2025 1:40 PM

विज्ञापन

बच्चों को जरूर करना चाहिए इन मंत्रों का जाप

Mantras For Children: बच्चों का मन बेहद साफ और सीखने के लिए तैयार होता है. ऐसे में अगर उन्हें सही उम्र में मंत्रों का अभ्यास कराया जाए तो यह उनकी मानसिक शक्ति, एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को मजबूत बनाता है. मंत्रों की ध्वनि और कंपन बच्चों के मन में शांति और स्थिरता लाते हैं.

विज्ञापन

Mantras For Children: बचपन वह उम्र होती है जब मन बिल्कुल साफ होता है और जो भी सीखा जाए, वह गहरे तक बैठ जाता है. इसी वजह से कहा जाता है कि बच्चों को छोटी उम्र में ही अच्छे संस्कार, अच्छी बातें और शक्तिशाली मंत्र सिखा देने चाहिए. मंत्रों का जप सिर्फ धार्मिक कर्म नहीं होता, बल्कि यह मन को शांत करता है, ध्यान बढ़ाता है और भीतर सकारात्मक ऊर्जा जगाता है. जब बच्चा मीठी, लयबद्ध आवाज़ में मंत्र बोलता है, तो वह कंपन उसके मन और शरीर दोनों को प्रभावित करता है. आइए जानते हैं ऐसे 11 शक्तिशाली मंत्र, जो हर बच्चे को जरूर सीखने चाहिए.

“सरस्वती नमस्तुभ्यं…”

यह मंत्र ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है. पढ़ाई शुरू करने से पहले बच्चे यह मंत्र बोलें, इससे एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत होता है.

“ॐ नमः शिवाय”

बहुत सरल और शक्तिशाली मंत्र. यह शिवजी का स्मरण कराता है और मन से डर, नकारात्मकता और तनाव को दूर करता है.

“ॐ गं गणपतये नमः”

गणेश जी को बाधाओं का नाशक कहा गया है. बच्चों को यह मंत्र रोज़ बोलना चाहिए ताकि आत्मविश्वास बढ़े और पढ़ाई में आने वाली रुकावटें कम हों.

“ॐ घ्रणि सूर्याय नमः”

यह सूर्य देव का मंत्र है. इससे ऊर्जा, आत्मबल और स्वास्थ्य अच्छा रहता है. सुबह इसे बोलना बहुत लाभकारी है.

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

यह मंत्र मन को शांति देता है, भावनाओं को संतुलित करता है और बच्चों में धैर्य विकसित करता है.

महामृत्युंजय मंत्र

“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…”

यह बेहद शक्तिशाली मंत्र है. इससे सुरक्षा की भावना बढ़ती है और मन का भय दूर होता है. बच्चे इसे धीरे-धीरे सीख सकते हैं.

गायत्री मंत्र

“ॐ भूर भुवः स्वः…”

गायत्री मंत्र को बुद्धि का प्रकाश कहा गया है. इसे सीखने से याददाश्त मजबूत होती है और मन ज्यादा शांत रहता है.

ये भी देखें: आपकी कुंडली में छिपा है कैंसर का राज, जानिए ज्योतिषीय संकेत

“कराग्रे वसते लक्ष्मी…”

सुबह उठते ही यह श्लोक बोलना चाहिए. यह बच्चों में सकारात्मकता और दिन को अच्छे तरीके से शुरू करने की आदत डालता है.

“हरे राम हरे कृष्ण…”

बहुत सरल और मधुर मंत्र. यह मन की अशांति और घबराहट को दूर करता है. बच्चे इसे खेल-खेल में भी बोल लेते हैं.

“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु…”

यह मंत्र बच्चों में गुरु और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना पैदा करता है. संस्कारों के लिए बहुत उपयोगी है.

“या देवी सर्वभूतेषु…”

यह देवी मंत्र बच्चों को कृतज्ञता और दया का भाव सिखाता है. इससे मन में शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है.

इन मंत्रों को नियमित बोलने से बच्चे मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनते हैं और उनका व्यक्तित्व बहुत सकारात्मक विकसित होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola