आज महाशिवरात्रि पर 149 सालों बाद बन रहा है ये शुभ संयोग, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में होंगे स्थित
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Feb 2025 8:21 AM
Mahashivratri 2025 rare yog
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष 149 वर्षों का एक अनोखा संयोग उत्पन्न हो रहा है, जो सभी जातकों के भाग्य के द्वार खोलने में सहायक होगा. इस विशेष संयोग के दौरान निर्धारित मुहूर्तों में शिव पूजा करने से सुख और समृद्धि की वर्षा प्रारंभ हो जाती है.
Mahashivratri 2025 Shubh Yog: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस दिन शिवजी के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत करते हैं। इस वर्ष की महाशिवरात्रि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.
महाशिवरात्रि पर बन रहा है महासंयोग
इस बार महाशिवरात्रि पर एक महासंयोग बन रहा है, जो लगभग 149 वर्षों के बाद आ रहा है. इस महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में स्थित होंगे. इन तीन ग्रहों की युति और महाशिवरात्रि का यह संयोग 2025 से पहले 1865 में भी बना था.
इस वर्ष महाशिवरात्रि 2025 अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह महाशिवरात्रि बुधवार को आ रही है, जब ग्रहों के दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार, इस दिन शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में स्थित रहेगा, साथ ही राहु भी उपस्थित रहेगा, जो एक शुभ योग का निर्माण करता है.
इसके अतिरिक्त, सूर्य और शनि कुंभ राशि में होंगे. सूर्य, शनि के पिता हैं और कुंभ शनि की राशि है, इस प्रकार सूर्य अपने पुत्र शनि के निवास में रहेंगे. वहीं, शुक्र मीन राशि में अपने शिष्य राहु के साथ रहेंगे.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा
कुंभ राशि में पिता-पुत्र और मीन राशि में गुरु-शिष्य के इस संयोग के साथ शिव पूजा का आयोजन किया जाएगा। ऐसा योग 149 वर्षों के बाद बन रहा है. 2025 से पूर्व, 1873 में भी ऐसा संयोग बना था, जब उसी दिन बुधवार को शिवरात्रि का पर्व मनाया गया था.
चारों प्रहर की पूजा का समय
- प्रथम प्रहर पूजा का समय: शाम 06:19 बजे से रात 09:26 बजे तक
- द्वितीय प्रहर पूजा का समय: रात 09:26 बजे से मध्यरात्रि 12:34 बजे तक
- तृतीय प्रहर पूजा का समय: मध्यरात्रि 12:34 बजे से 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे तक
- चतुर्थ प्रहर पूजा का समय: 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे से प्रातः 06:48 बजे तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










