Maa Katyayini, Shardiya Navratri Day 6 Colour: मां कात्यायनी की पूजा में है इस रंग का महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Sep 2025 7:42 AM
मां कात्यायनी का प्रिय रंग
Maa Katyayini, Shardiya Navratri Day 6 Colour: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व है. शास्त्रों के अनुसार, मां कात्यायनी को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. माना जाता है कि इस दिन पीले वस्त्र धारण करके और पूरे मन से माता की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
Maa Katyayini, Shardiya Navratri Day 6 Colour: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. वर्ष 2025 में यह पूजा 28 सितंबर, रविवार के दिन होगी. पौराणिक मान्यता है कि मां कात्यायनी का अवतार महर्षि कात्यायन की पुत्री के रूप में हुआ था, इसी कारण उन्हें कात्यायनी नाम प्राप्त हुआ.
मां कात्यायनी की पूजा के दिन का शुभ रंग
ऐसा माना जाता है कि यदि नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा उनके प्रिय रंग के वस्त्र पहनकर करें, तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसी परंपरा के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व है. देवी को यह रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए छठे दिन भक्तों को पीले वस्त्र धारण करके ही मां कात्यायनी की आराधना करनी चाहिए.
मां कात्यायनी मंत्र
मुख्य मंत्र
कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।
स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
ये भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, देखें राहुकाल, दिशाशूल
मां कात्यायनी का स्वरूप (Maa Katyayni Swaroop)
मां कात्यायनी, मां दुर्गा का छठा स्वरूप मानी जाती हैं. उनका स्वरूप दिव्य, तेजस्वी और सौम्यता से परिपूर्ण है. वे शक्ति और पराक्रम की अद्भुत प्रतीक हैं. शास्त्रों में उनका वर्णन स्वर्ण समान चमकते हुए रंग और सूर्य के समान तेजस्विता के साथ किया गया है. उनके सिर पर स्वर्ण मुकुट शोभायमान रहता है, जो उनकी दिव्यता को और प्रखर बनाता है.
मां कात्यायनी की चार भुजाएं हैं. उनके दाहिने ऊपरी हाथ में अभय मुद्रा है, जो भक्तों को निर्भय बनाती है. दाहिने नीचे वाले हाथ में वरद मुद्रा है, जिससे भक्तों को आशीर्वाद और मनोवांछित फल मिलता है. बाएँ ऊपरी हाथ में तलवार है, जो शक्ति का प्रतीक है, जबकि बाएँ निचले हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है, जो शुद्धता और ज्ञान का प्रतीक है. उनका वाहन सिंह है, जो साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










