Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर जानें चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने का समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Nov 2025 12:42 PM
कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर चंद्र दर्शन का समय
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु, शिव और मां गंगा की पूजा का विशेष महत्व होता है. शाम को चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने से सभी कष्ट दूर होते हैं. जानें कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने का सही समय.
Kartik Purnima 2025 Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है. यह दिन बेहद शुभ और धार्मिक रूप से खास माना गया है. मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं और व्यक्ति को अपार पुण्य फल मिलता है. इस दिन व्रत, दान और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा.
कब है कार्तिक पूर्णिमा 2025?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर रात 10:36 बजे शुरू होकर 5 नवंबर शाम 6:48 बजे समाप्त होगी. चूंकि उदया तिथि 5 नवंबर की है, इसलिए इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का व्रत, दान और पूजा करना सबसे शुभ रहेगा. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान और दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
कार्तिक पूर्णिमा स्नान का महत्व और शुभ मुहूर्त
हिंदू परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने को सबसे पवित्र माना गया है.
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 से 5:44 बजे तक
इस समय गंगा, यमुना या किसी पवित्र तीर्थस्थल में स्नान करने से मन और शरीर दोनों की शुद्धि होती है. ऐसा करने से मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति होती है. स्नान के बाद दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है.
लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 6:36 से 7:58 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 7:58 से 9:20 बजे तक
ये भी देखें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता और सुख-संपत्ति
इन मुहूर्तों में तिल, वस्त्र, दीपक, अनाज या धन का दान करने से अपार लाभ मिलता है.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 लक्ष्मी पूजन का शुभ समय
इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन और खुशहाली आती है. प्रदोष काल यानी शाम का समय पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है.
लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: शाम 5:33 बजे के बाद
इस समय दीपक जलाकर, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 चंद्र दर्शन और अर्घ्य का समय
इस दिन चंद्रमा की पूजा और उन्हें अर्घ्य देना बहुत शुभ माना गया है.
चंद्र उदय का समय: शाम 5:11 बजे
व्रत करने वाले इसी समय भगवान चंद्र को अर्घ्य अर्पित करते हैं और अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं.
क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था ताकि धरती पर जीवन की रक्षा हो सके. इसलिए इस दिन विष्णु भगवान की पूजा, व्रत और दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी माना गया है. कई लोग इस अवसर पर सत्यनारायण कथा का आयोजन करते हैं जिससे घर में शांति और समृद्धि आती है. कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व आस्था, दान और शुद्धता का प्रतीक है. इसलिए 5 नवंबर की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान, दान और पूजा जरूर करें — क्योंकि इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का फल सौ गुना बढ़कर मिलता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










