ePaper

पहला जुम्मा आज, इबादत में डूबेंगे सभी रोजेदार

Updated at : 20 Feb 2026 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Ramadan 2026 First Jumma

रमजान 2026 का पहला जुम्मा आज

Ramadan 2026 First Jumma: रमजान का पहला जुम्मा आज खास महत्व रखता है. रोजेदार मस्जिदों में नमाज अदा कर इबादत में डूबेंगे और मुल्क में अमन, भाईचारे तथा रहमत की दुआ करेंगे.

विज्ञापन

Ramadan 2026 First Jumma: आज 20 फरवरी को रमजान 2026 का पहला जुमा है. मस्जिदों में नमाज को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है. इस्लाम में जुमा (शुक्रवार) को बहुत अहम दिन माना गया है और इसे ईद के बराबर दर्जा दिया गया है. रमजान में आने वाला जुमा और भी खास हो जाता है, क्योंकि रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. इस दिन मस्जिदों में तकरीरें होती हैं, जिनमें रोजे की अहमियत, सब्र, मोहब्बत और आपसी भाईचारे पर जोर दिया जाता है. उलेमा यह भी बताते हैं कि हमें कभी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा नहीं करना चाहिए.

पहले जुमे की नमाज का समय

आज जुमे की नमाज का समय दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच है. हालांकि अलग-अलग शहरों और मस्जिदों में समय थोड़ा बदल सकता है. इसलिए नमाज अदा करने से पहले अपनी स्थानीय मस्जिद का समय जरूर जान लें.

Ramadan 2026 First Jumma: सहरी-इफ्तार का टाइम?

शहरसहरी का टाइमइफ्तार का टाइम
दिल्ली05:35 AM06:16 PM
नोएडा05:36 AM06:16 PM
चेन्नई05:35 AM06:16 PM
लखनऊ05:20 AM06:03 PM
पुणे05:46 AM06:37 PM
मुंबई05:50 AM06:52 PM
कोलकाता04:49 AM05:37 PM
हैदराबाद05:26 AM06:21 PM
पटना05:04 AM 05:46 PM
भुवनेश्वर04:49 AM05:58 PM
जयपुर05:51 AM06:23 PM
इंदौर05:39 AM06:27 PM
बेंगलुरु05:28 AM06:28 PM
अहमदाबाद05:52 AM06:39 PM
सूरत05:50 AM06:40 PM
रांची05:01 AM05:48 PM
कानपुर05:22 AM06:05 PM

बाजारों में बढ़ी रौनक

रमजान शुरू होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. पिछले साल की तुलना में इस बार खरीदारों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है. लोग सेवई, खजूर, टोस्ट, फलों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं. दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे त्योहार का माहौल और भी खास बन गया है.

सहरी और इफ्तार में रखें सावधानी

रोजे के दौरान सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. सहरी और इफ्तार में जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा खाने से पेट की परेशानी हो सकती है और दिन भर भारीपन महसूस होता है. इसलिए संतुलित और हल्का भोजन करें, ताकि रोजा आसानी से पूरा हो सके और सेहत भी अच्छी बनी रहे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola