Kajari Teej 2025: आज मनाई जा रही है कजरी तीज, सुखी दांपत्य जीवन में इस मुहूर्त में करें पूजा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Aug 2025 7:15 AM
Kajari Teej 2025 Shubh Muhurat in Hindi (PC: AI Generted Image)
Kajari Teej 2025: कजरी तीज 2025 का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि सही मुहूर्त में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम, सौहार्द और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
Kajari Teej 2025: भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित कजरी तीज का व्रत आज 12 अगस्त 2025 मंगलवार को रखा जा रहा है. शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज का पावन पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है. यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत के पालन से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और स्थिरता बनी रहती है, साथ ही अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. उत्तर भारत के अनेक राज्यों में यह पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है, जहां महिलाएं दिनभर व्रत रखकर, श्रृंगार कर और पूजा-अर्चना कर इस दिन को विशेष बनाती हैं. यहां जानें इस व्रत का पालन कैसे करना चाहिए और किस शुभ मुहूर्त में इस पूजा को करनी चाहिए
कजरी तीज 2025 का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि 11 अगस्त को सुबह 10:33 बजे आरंभ होकर 12 अगस्त को सुबह 8:40 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, कजरी तीज का व्रत 12 अगस्त, मंगलवार को मनाया जा रहा है. इस बार कजरी तीज पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जिसे पूजा और व्रत के लिए अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है. यह योग 12 अगस्त को सुबह 11:52 बजे शुरू होकर 13 अगस्त की सुबह 5:49 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यता है कि इस पावन समय में भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.
कजरी तीज का व्रत करने से ऐसे बढ़ाता है पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य
कजरी तीज 2025 पूजन विधि
कजरी तीज के दिन प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत होकर घर या मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें. इसके बाद एक स्वच्छ चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. पूजा में भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, दही, भांग, धतूरा और गंगाजल अर्पित करें, जबकि माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. पूजन के पश्चात कजरी तीज व्रत कथा का पाठ करें. रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










