होली भाई दूज पर ऐसे करें तिलक, जानें पूजा का सही समय और विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Mar 2025 8:27 AM
Holi Bhai Dooj 2025
Holi Bhai Dooj 2025:भाई दूज के अवसर पर बहनें अपने भाइयों को तिलक करती हैं, जिससे वे उनके अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करती हैं. आइए, भ्रातृ द्वितीया पर तिलक लगाने का सही मुहूर्त और विधि के बारे में जानकारी प्राप्त करें.
Holi Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के प्रेम का उत्सव भाई दूज साल में दो बार मनाया जाता है, एक बार दीपावली के बाद और दूसरी बार होली के बाद. यह पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, जिसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है. इस वर्ष तिथि के दो दिन पड़ने के कारण भाई दूज की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि होली के अवसर पर भाई दूज किस दिन मनाया जाएगा. आइए, हम होली में पड़ने वाली भाई दूज के तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करें.
होली भाई दूज कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 15 मार्च 2025 को दोपहर 02:33 बजे शुरू होगी और 16 मार्च 2025 को शाम 04:58 बजे समाप्त होगी. इस प्रकार, होली भाई दूज का पर्व उदया तिथि में 16 मार्च 2025, रविवार को मनाया जाएगा.
शुभ कार्यों के लिए करना होगा इंतजार, होलाष्टक के बाद आया मलमास
होली भाई दूज 2025 में भाई को तिलक करने का शुभ समय
पंचांग के अनुसार, 16 मार्च को द्वितीया तिथि शाम 4:58 बजे तक रहेगी. इसलिए, इस दिन सुबह से लेकर शाम 4:58 बजे तक तिलक करना शुभ माना जाएगा.
कैसे मनाएं होली भाई दूज?
भाई दूज के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और उनकी भलाई के लिए तपस्या करती हैं. यदि निर्जला व्रत करना संभव न हो, तो आप फलाहार का सेवन करते हुए भी इस व्रत को रख सकती हैं. इस दिन बहनें पूजा की थाली सजाकर अपने भाइयों के समक्ष बैठती हैं और उनके माथे पर तिलक करती हैं. इसके बाद बहन-भाई मिलकर भोजन करते हैं.
भाई दूज की मान्यता
कहा जाता है कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से टीका करवाकर उसके घर पर भोजन करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं. ऐसा करने वाले भाइयों को किसी भी प्रकार का भय नहीं सताता है.
होली भाई दूज का महत्व
दीवाली के उपरांत भाई दूज के दिन भाई को तिलक करके उसकी लंबी उम्र की कामना की जाती है, साथ ही उसे नर्क की यातनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए भी तिलक किया जाता है. इसी प्रकार, होली के बाद भी भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म के ग्रंथों के अनुसार, होली के बाद द्वितीया तिथि पर भाई को तिलक करने से विभिन्न संकटों से सुरक्षा प्राप्त होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










