होलाष्टक से पहले घर से हटाएं ये चीजें, बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Feb 2026 11:49 AM
होलाष्टक के वास्तु टिप्स
Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले घर के जरूरी काम, मरम्मत, मांगलिक कार्य और सफाई जरूर पूरी कर लें. इन आठ अशुभ दिनों में नए काम शुरू करने से बचना शुभ माना जाता है.
Holashtak 2026: होली से पहले आने वाले आठ दिनों को हिंदू धर्म में होलाष्टक कहा जाता है. मान्यता है कि इन दिनों वातावरण में अस्थिर और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. इसलिए कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करना उचित नहीं माना जाता. इस वर्ष होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे न किए जाएं, तो घर में वास्तु दोष और परेशानियां बढ़ सकती हैं. इसलिए इन आठ दिनों से पहले जरूरी काम निपटा लेना बेहतर माना जाता है.
घर से जुड़े अधूरे काम पहले करें पूरे
अगर आपके घर में निर्माण, मरम्मत, पेंटिंग या रिनोवेशन का काम चल रहा है, तो उसे होलाष्टक शुरू होने से पहले पूरा कर लें. इन दिनों में निर्माण कार्य शुभ नहीं माना जाता. ऐसा माना जाता है कि इस समय किए गए कार्यों से घर की शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि सभी जरूरी घरेलू काम 24 फरवरी से पहले समाप्त हो जाएं, ताकि बाद में किसी तरह की बाधा या परेशानी न हो.
मांगलिक और शुभ कार्य समय से पहले निपटाएं
विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण या मुंडन जैसे मांगलिक कार्य होलाष्टक के दौरान नहीं किए जाते. धार्मिक मान्यता है कि इस समय किए गए शुभ कार्यों का पूरा फल नहीं मिलता. यदि आपके घर में कोई पारिवारिक या धार्मिक कार्यक्रम तय है, तो उसे होलाष्टक से पहले ही संपन्न कर लेना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वास्तु दोष की संभावना कम होती है.
घर से हटाएं टूटी-फूटी और बेकार चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पड़ी टूटी, खराब या अनुपयोगी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं. कई बार लोग पुरानी चीजें यह सोचकर संभालकर रख लेते हैं कि आगे काम आ सकती हैं, लेकिन इससे घर का वातावरण प्रभावित होता है. होलाष्टक से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें और बेकार सामान बाहर निकाल दें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें: होलाष्टक के आठ दिन, भूलकर भी न करें शुभ कार्य
भक्ति और साधना पर दें विशेष ध्यान
होलाष्टक को आत्मचिंतन और भक्ति का समय भी माना गया है. इन दिनों में महामृत्युंजय मंत्र, हनुमान चालीसा या अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना शुभ होता है. पूजा-पाठ और साधना से मन शांत रहता है और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है. इन आठ दिनों में नए कार्य शुरू करने के बजाय आध्यात्मिक साधना पर ध्यान देना अधिक लाभदायक माना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










