Grahan 2025: नए साल में लगेंगे चार ग्रहण, जानें भारत में नजर आएंगे या नहीं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Nov 2025 7:29 AM

विज्ञापन

नए साल में कितने ग्रहण लगेंगे

Grahan 2025: साल 2025 ग्रहणों के लिहाज़ से बेहद खास रहने वाला है. नए साल में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं—दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इनमें से कौन-कौन से ग्रहण भारत में दिखाई देंगे और किन पर सूतक मान्य होगा.

विज्ञापन

Grahan 2025: साल 2026 खगोल विज्ञान के लिहाज से काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल कुल चार ग्रहण लगने जा रहे हैं—दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण. हर ग्रहण का अपना महत्व होता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि इनमें से कौन-कौन से भारत में दिखाई देंगे और किनका सूतक मान्य होगा. आइए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से पूरी जानकारी लेते हैं.

पहला ग्रहण – 17 फरवरी 2026 (सूर्य ग्रहण)

नए साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो 17 फरवरी 2026 को लगेगा. यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. भारत में रहने वाले लोग इसे लाइव आसमान में नहीं देख पाएंगे.

दूसरा ग्रहण – 3 मार्च 2026 (चंद्र ग्रहण)

साल का दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 3 मार्च 2026 को लगेगा. अच्छी बात यह है कि यह ग्रहण भारत में साफ दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य होगा. यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों में भी नजर आएगा. चंद्रमा प्रेमियों के लिए यह काफी खास मौका होगा.

तीसरा ग्रहण – 12 अगस्त 2026 (सूर्य ग्रहण)

साल का तीसरा ग्रहण भी सूर्य ग्रहण होगा, जो 12 अगस्त 2026 को लगेगा. यह ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. भारत में इस समय दिन रहेगा, इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: नए साल के ग्रहण की डेट जानने के साथ जानें ग्रह दोष शांत करने के आसान तरीके

चौथा ग्रहण – 28 अगस्त 2026 (चंद्र ग्रहण)

साल का चौथा और अंतिम ग्रहण एक चंद्र ग्रहण होगा, जो 28 अगस्त 2026 को लगेगा. यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola